Home Blog बीजापुर में करंट से सीआरपीएफ जवान की दर्दनाक मौत, गंगालूर कैंप में...

बीजापुर में करंट से सीआरपीएफ जवान की दर्दनाक मौत, गंगालूर कैंप में हुआ हादसा

0

CRPF jawan died due to electric shock in Bijapur, accident happened in Gangalur camp

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। गंगालूर थाना क्षेत्र में स्थित सीआरपीएफ कैंप में करंट लगने से एक जवान की मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान सुजाय पाल के रूप में हुई है, जो 195वीं बटालियन में तैनात थे। हादसे के तुरंत बाद उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Ro.No - 13759/40

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। बीजापुर एसपी डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने इस हादसे की मीडिया में की पुष्टि है। बताया गया है कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जवान के पार्थिव शरीर को चॉपर के माध्यम से रायपुर भेजा जाएगा।

इस दुखद घटना से सुरक्षा बलों में शोक की लहर दौड़ गई है। साथी जवानों ने बताया कि सुजाय पाल एक कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित जवान थे। वर्तमान में मामले की जांच की जा रही है कि करंट लगने की घटना किन परिस्थितियों में हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here