Home छत्तीसगढ़ बीजेपी का प्रेसवार्ता केंद्रीय बजट 2026–27 आत्मनिर्भर भारत को देगा नई गति...

बीजेपी का प्रेसवार्ता केंद्रीय बजट 2026–27 आत्मनिर्भर भारत को देगा नई गति – महेश गागड़ा

0

 

 

Ro.No - 13759/40

 

 

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – केंद्रीय बजट 2026–27 को लेकर भाजपा अटल सदन, बीजापुर में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने बजट की सराहना करते हुए इसे आर्थिक विकास, रोजगार और आत्मनिर्भर भारत को मजबूती देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट आमजन, किसान, युवा, महिला और उद्योग जगत की अपेक्षाओं पर खरा उतरता है। सेमीकंडक्टर मिशन 2.0, बायोफार्मा शक्ति और केमिकल पार्क जैसी योजनाएं देश को औद्योगिक रूप से सशक्त बनाएंगी। वही MSME के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का SME ग्रोथ फंड, टेक्सटाइल क्षेत्र में रोजगार योजनाएं और 12.2 लाख करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय विकास को नई रफ्तार देगा। स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाएं आम नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाएंगी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग, जिला महामंत्री संजय लुक्कड़, फूलचंद गागड़ा, कोषाध्यक्ष सोनल गुप्ता, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हरिहर साहनी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष माया झाड़ी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here