*छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ की बैठक में मस्तूरी के नई कार्यकारिणी का हुआ गठन*
*अमर अवस्थी मस्तूरी*
मस्तूरी। छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार सघ की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम पेंड्री में आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकारों ने भाग लेते हुए संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकार हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक में संघ के प्रदेश अध्यक्ष , प्रदेश महासचिव एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से कहा कि ब्लॉक स्तर के पत्रकारों को संगठन से जोड़ना संगठन की रीढ़ को मजबूत करने जैसा होगा। उन्होंने कहा कि मस्तूरी ब्लॉक के पत्रकारों ने संगठन को ताकत देने का सराहनीय संकल्प लिया है।
प्रदेश पदाधिकारियों ने संगठन की आगामी कार्ययोजना साझा करते हुए बताया कि रिक्त जिलों एवं ब्लॉकों में सदस्यता अभियान चलाकर संगठन का विस्तार किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल ने सभी पत्रकार साथियों से एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया।
प्रदेश महासचिव भूपेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि संगठन पत्रकार हित में लगातार कार्य कर रहा है और विभिन्न क्षेत्रों से साथी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। वहीं बिलासपुर जिलाध्यक्ष अनीश गंधर्व ने जिले में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए रिक्त ब्लॉकों में गठन प्रक्रिया जल्द पूर्ण करने की बात कही।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी ने कहा कि संगठन पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पत्रकार एवं पत्रकारों के शुभचिंतक के मार्गदर्शन में संगठन प्रदेशभर में सदस्यता अभियान चला रहा है।
बैठक में मस्तूरी के सक्रिय पत्रकार प्रमोद अवस्थी को बिलासपुर संभाग का संभागीय संगठन सचिव नियुक्त किया गया। प्रमोद अवस्थी ने संगठन के संस्थापक अध्यक्ष शंकर पांडेय तथा प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश स्तर के पदाधिकारी शंकर पांडेय देवदत्त तिवारी प्रकाश अग्रवाल भूपेंद्र पाण्डेय मस्तूरी में अपना समय देकर हम लोगों का मान सम्मान बढ़ाया उसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं संगठन के पदाधिकारी छोटे से छोटे जगह में जाकर संगठन को मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है उसके लिए मैं इन सभी लोगों का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूं। बैठक में सर्वसम्मति से संरक्षक प्रभात अवस्थी रविन्द्र टंडन को मस्तूरी ब्लॉक अध्यक्ष, विश्व प्रकाश कुर्रे को ब्लॉक सचिव अमर अवस्थी को उपाध्यक्ष, संत कुमार धैर्य को ब्लॉक संगठन सचिव, अल्का खाण्डेकर को कोषाध्यक्ष एवं सत्यप्रकाश धैर्य को सहसचिव साथ ही सौमित्र शुक्ला प्रीतेश अवस्थी को कार्यकारिणी सदस्यकी जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष रविन्द्र टंडन ने संगठन को मजबूत बनाने तथा जल्द ही ब्लॉक इकाई के विस्तार का भरोसा दिलाया। बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने विनोद बघेल को प्रदेश संगठन सचिव बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं भी दीं। विनोद बघेल ने प्रदेश संगठन का तथा स्थानीय संगठन का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।



