Home Blog मस्तूरी को मिली ऐतिहासिक सिंचाई सौगात विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से...

मस्तूरी को मिली ऐतिहासिक सिंचाई सौगात विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से ₹3.22 करोड़ की योजना को मिली प्रशासकीय स्वीकृति

0

*क्षेत्रीय जनता विधायक लहरिया के प्रयास का कर रहे प्रशंसा*

*प्रमोद अवस्थी मस्तूरी*

Ro.No - 13759/40

मस्तूरी।। विकासखण्ड मस्तूरी के किसानों के लिए एक बड़ी और राहत भरी उपलब्धि सामने आई है। क्षेत्र के कृषि विकास को नई दिशा देते हुए विधायक *दिलीप लहरिया* के सतत् एवं प्रभावी प्रयासों से पाराघाट माइनर, भिलाई माइनर क्रमांक–01 एवं पाराघाट शाखा नहर के पक्कीकरण एवं नहर लाईनिंग कार्य हेतु राज्य शासन द्वारा ₹322.69 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
परियोजना के पूर्ण होने के उपरांत स्वीकृत 1240 हेक्टेयर सिंचित क्षेत्र में पूर्व में रही 120 हेक्टेयर की कमी की पूर्ति करते हुए मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पाराघाट, खुडूभाठा, भनेसर, भिलाई, किसान परसदा के किसानों को सुनिश्चित सिंचाई सुविधा हेतु लाभान्वित होंगे।
नहरों की जर्जर स्थिति के कारण लंबे समय से किसानों को पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। विगत दिनोंं माननीय मस्तूरी विधायक के जनसंपर्क के दौरान भारी संख्या में स्थानीय किसानों ने मांग रखा था, जिसे विधायक ने संज्ञान में लेकर नहर के पक्कीकरण एवं लाइनिंग कार्य को स्वीकृति प्रदान कराया गया। अब नहरों के पक्कीकरण एवं लाईनिंग कार्य से जल अपव्यय पर रोक लगेगी, जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा किसानों को समय पर पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा। इसका सीधा लाभ फसल उत्पादन में वृद्धि, खेती की लागत में कमी और किसानों की आय बढ़ने के रूप में सामने आएगा।
इस महत्वपूर्ण स्वीकृति से क्षेत्र के किसानों एवं ग्रामीणजनों में हर्ष का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने इसे मस्तूरी के कृषि और ग्रामीण विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए माननीय मस्तूरी विधायक के प्रति आभार प्रकट किया है।

*लहरिया के प्रति क्षेत्र में भारी खुशी*

मस्तूरी के लोकप्रिय विधायक दिलीप लहरिया के प्रयास से अनेक ग्राम की सड़के आंगनबाड़ी केंद्रों ग्राम पंचायत भवन तथा सामाजिक भवनों की भूमि पूजन एवं लोकार्पण को लेकर मस्तूरी विधानसभा में बेहद खुशी का माहौल है और आम जनता ने उनके इस प्रयास से विधायक जी को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here