Home Blog यादव समाज का सामाजिक व युवक-युवति परिचय सम्मेलन

यादव समाज का सामाजिक व युवक-युवति परिचय सम्मेलन

0

Social and youth-girl introduction conference of Yadav society

पुसौर / यादव समाज के जिला अध्यक्ष पंचराम यादव एवं उपाध्यक्ष अनिल यादव सहित समाज के अन्य पदाधिकारी व युवकों के सम्यक सहयोग से आये दिन जहां जिला एवं ग्रामीण स्तर पर सामाजिक बैठके एवं प्रतिभा सम्मान का आयोजन होता रहा है वहीं प्रदेष स्तर पर समुचे प्रदेष के यादव समाज इसे मुर्तरूप देने में सदेव सक्रिय रहते हैं। विगत दिनांक को इसी तरह नगर पालिका निगम भिलाई चरोदा में युवक युवति परिचय सम्मेलन के साथ सामाजिक बैठक हुआ वहीं प्रदेष के प्रतिभा संपन्न लोगों को भी सम्मानित किया गया। जिसमें मुख्य तिथि माननीय डोमन लाल कसवाडा विधायक अहिवारा, समाज के अध्यक्ष जगनिक यादव, विषिश्ट अतिथि निर्मल कोषरे भिलाई नगर निगम अध्यक्ष ठाकुरराम यादव, सहित प्रत्येक जिले जिला अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। समुचा कार्यक्रम सामाजिक रीति रिवाज को प्राथमिकता देते हुये संपन्न किया गया जिससे पहुंचे हुये सभी लोगो का सम्मान हुआ जिससे आपसी समरसता और सौहार्दता को बल मिला। उक्ताषय की जानकारी अनिल यादव ने देते हुये कहा कि जिस गति से यादव समाज आगे बढ रहा है उसमें समाज के युवाओं का मेहनत सामने आ रहा है।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here