Home Blog ‘‘राज्य स्तरीय रोजगार मेला के लिए ऑनलाईन पंजीयन शिविर

‘‘राज्य स्तरीय रोजगार मेला के लिए ऑनलाईन पंजीयन शिविर

0

“Online registration camp for state level employment fair”

10 एवं 11 सितम्बर को महिला आईटीआई कांकेर में‘‘

Ro.No - 13759/40

उत्तर बस्तर कांकेर, 08 सितम्बर 2025/ राज्य में शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी संस्थानों में नियोजित करने के उद्देश्य से रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में भाग लेने के लिए सत्र 2022, 2023, 2024 एवं 2025 में उत्तीर्ण सभी दसवीं, बारहवीं, आईटीआई एवं डिप्लोमा धारक विद्यार्थी रोजगार कार्यालय के वेबसाइट erojgar.cg.gov.in पर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। शासकीय महिला आईटीआई कांकेर में 10 एवं 11 सितम्बर 2025 को पंजीयन शिविर का आयोजन रखा गया है। आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी जिनका पंजीयन नहीं हुआ है। ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी अपना शैक्षणिक दस्तावेज, आधार कार्ड, रोजगार पंजीयन एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर उपस्थित हो सकते हैं। जिले के सभी आईटीआई में राज्य स्तरीय रोजगार मेला हेतु पंजीयन किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी संस्थानों में नियोजित करने के उद्देश्य से 09 एवं 10 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन रायपुर किया जाना प्रस्तावित है। इस मेले में राज्य एवं राज्य से बाहर काम कर रही 114 कंपनियां युवाओं को 8 से 10 हजार जॉब देंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here