*प्रमोद अवस्थी मस्तूरी*
मस्तूरी। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठनात्मक विस्तार के तहत मुख्यालय मस्तूरी के निवासी राहुल यादव को ब्लॉक उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से मस्तूरी सहित क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच खुशी का माहौल देखा जा रहा है।
राहुल यादव छात्र जीवन से कांग्रेस पार्टी में जुड़े हुए हैं और पार्टी के साथ संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी नियुक्ति को पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और मेहनत का परिणाम माना जा रहा है। स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके नेतृत्व में ब्लॉक स्तर पर संगठन को और मजबूती मिलेगी।
नियुक्ति की खबर मिलते ही मस्तूरी किरारी परसदा, टिकारी, कोनी, मोहतरा पेंड्री सहित आसपास के अन्य गांवों के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया और एक-दूसरे को बधाई दी। कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने भी राहुल यादव को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर राहुल यादव ने कहा कि वे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं तथा पार्टी द्वारा दी गई नई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे तथा क्षेत्र में कांग्रेस की नीतियों और जनहितकारी योजनाओं को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी के उच्च पदाधिकारी कार्यकर्ताओं तथा दोस्तों को धन्यवाद सहित आभार व्यक्त करता हूं



