Home कांकेर रेत का अवैध तरीके से उत्खनन लगातार जारी, लगाम कसने में खनिज...

रेत का अवैध तरीके से उत्खनन लगातार जारी, लगाम कसने में खनिज विभाग नाकाम!

0

 

सर्वाधिक रेत का उत्खनन ग्राम जुनवानी के महानदी और ग्राम उमरादाह के नकटी नदी से किया जा रहा है, जहां रेत माफ़िया रोजाना सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर के जरिए नदी का सीना चीर कर रेत उत्खनन में लगे हुए है!

Ro.No - 13759/40

कांकेर जिले के तहसील नरहरपुर क्षेत्र अंतर्गत जीवन दायनी कही जानी वाली महानदी व ग्राम उमरादाह के नकटी नदी का सीना इन दिनों रेत माफिया छलनी करने मे लगे है! महानदी के साथ- साथ जिले से होकर गुजरने वाली महानदी और उमरादाह के नकटी नदी मे रोजाना रेत का अवैध तरीके से खनन का खेल लगातार जारी है!नदियों मे अवैध रूप से चल रहे रेत उत्खनन कार्य से जहा शासन को लाखों रूपए के रॉयल्टी का नुकसान हो रहा है, वही दूसरी ओर पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है इसके साथ ही नदियों के अस्तित्व पर संकट भी गहराता जा रहा है जानकारी के मुताबिक रेत के इस अवैध कारोबार ने कांकेर जिले के अंतर्गत तहसील नरहरपुर के ग्राम जुनवानी से होकर गुजरने वाली महानदी व ग्राम उमरादाह के रेत माफियाओ का खेल लगातार रेत चल रहा है जो दिन और रात रेत का अवैध कारोबार चला रहे है!

मीडिया के द्वारा जानकारी दी गई है जो भी तथ्य सामने आते है तो सम्बंधित रेत माफियाओ पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी!
दीपक तिवारी
खनिज निरीक्षक
कांकेर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here