A grand annual festival was organized at the cluster level in Limtara.
प्रमोद अवस्थी मस्तूरी
मस्तूरी।मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के संकुल लिमतरा में रंगारंग संकुल स्तरीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन माध्यमिक शाला लिमतरा के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत ग्राम के जनप्रतिनिधियों एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक सूरज सिंह क्षत्री द्वारा मां सरस्वती जी की पूजा अर्चना कर मां सरस्वती वंदना के साथ हुई। तत्पश्चात उपस्थित अतिथियों का स्वागत फूलमाला और तिलक लगाकर किया गया।
कार्यक्रम में संकुल लिमतरा के 5 प्राथमिक और 2 माध्यमिक शालाओं के छात्र- छात्राओं के द्वारा अत्यंत भाव पूर्ण, ओज पूर्ण , उत्साहित तरीके से कविता , नाटक , एकल नृत्य , सामूहिक नृत्य का जानदार – शानदार तरीके से प्रस्तुतीकरण किया गया।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में सम्माननीय संकुल प्राचार्य आर. के. गौरहा, उप प्राचार्य नागराज डहरे, का भी स्वागत किया गया ।कार्यक्रम का आनंद लेकर उदबोधन पश्चात उनके द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।
वार्षिक उत्सव ने सभी को एक साथ सामूहिक आनंदित होने का अवसर प्रदान किया और यह उत्सव विद्यालय की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने में सहायक सिद्ध हुआ। साथ ही उपस्थित संकुल समन्वयक द्वय दर्रीघाट सुरेन्द्र नवनीत, लिमतरा संदीप रजक एवं प्रधान पाठकों के. के. पटेल, ओमप्रकाश पटेल, मोतीचंद मरकाम धरम श्रीवास, सुश्री रश्मि छाबड़ा एवं शिक्षक अर्जुन सूर्या, सतीश तंबोली, विशेश्वर कुंभकार, रमेंद्र देवांगन, आर. के. तंबोली, कृष्ण कुमार साहू, विजय साहू, नवीन शर्मा , श्रीमती निर्मला माहेश्वरी, श्रीमती निर्मला कश्यप, श्रीमती विनीता सूर्यवंशी, श्रीमती नीलिमा पाण्डेय, सुश्री अपर्णा केवर्त्य, श्रीमती लक्ष्मी राठौर, श्रीमती मंजुला पाटले, श्रीमती प्रतिभा तिवारी के साथ – साथ इस अवसर पर उपस्थित सभी शालाओं की छात्र- छात्राओं, अभिभावकगण , जनप्रतिनिधियों , ग्रामीणजनों, की गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम सुशोभित हुआ।
कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी 7 शालाओं को संकुल समन्वयक संदीप रजक द्वारा मोमेंटम एवं माध्यमिक शाला लिमतरा प्रधान पाठक कृष्ण कुमार पटेल द्वारा नोटबुक, पेन , पेंसिल सभी प्रतिभागियों को प्रदाय किया गया। कार्यक्रम का संचालन अर्जुन सूर्या एवं सतीश तंबोली द्वारा किया गया।
अंत में, उपस्थित सभी अतिथियों, पालकों, शिक्षकों , सहयोगियों , बच्चों को धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन हुआ।
उक्त अवसर पर समन्वयक सूरज सिंह ने उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं सहित बधाई दिए।



