Home छत्तीसगढ़ लू से सावधान सीएमएचओ बीजापुर स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी जारी

लू से सावधान सीएमएचओ बीजापुर स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी जारी

0

 

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – बढ़ती गर्मी को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.आर. पुजारी द्वारा लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। आमजन से दोपहर में बाहर न निकलने और सतर्क रहने की अपील की गई है।

Ro.No - 13759/40

लू के प्रमुख लक्षणों में तेज सिरदर्द, बुखार, चक्कर, उल्टी, कमजोरी, अत्यधिक प्यास, शरीर का तापमान बढ़ना और बेहोशी शामिल हैं।

बचाव के लिए हल्के सूती कपड़े पहनें, सिर ढंककर बाहर निकलें, पर्याप्त पानी पिएं और धूप में ज्यादा देर न रहें। जरूरत पड़ने पर ओआरएस, लस्सी, मठ्ठा या नींबू पानी का सेवन करें।

लू लगने पर व्यक्ति को तुरंत छायादार जगह पर लिटाकर ठंडे पानी की पट्टी रखें और तरल पदार्थ दें। गंभीर स्थिति में नजदीकी अस्पताल में उपचार कराएं।

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि सावधानी बरतें और दूसरों को भी जागरूक करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here