Home Blog हमने ही बनाया हम ही सवारेंगे– बोधराम प्रधान

हमने ही बनाया हम ही सवारेंगे– बोधराम प्रधान

0

We made it, we will ride it – Bodram Pradhan

सतीश शुक्ला लैलूंगा

Ro.No - 13759/40

लैलूँगा मण्डल महामंत्री बोधराम प्रधान ने मोदी की गारंटी व विष्णु का सुशासन के लिए विष्णु देव सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया
माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार के 3 महीने आज के दिन पूरे हो चुके हैं इस 3 महीने में छत्तीसगढ़ भाजपा की सरकार ने अपने जन घोषणा पत्र “मोदी की गारंटी” के अंतर्गत जनता से किये वादों को पूर्ण करने की दिशा में तेज गति से कदम बढ़ा दिये हैं। 2 साल का बकाया बोनस, 18 लाख प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना, धान के अंतर की राशि जैसे प्रमुख वादे पूरे किये जा चुके हैं। छत्तीसगढ़ के भाजपा की विष्णुदेव की सरकार छत्तीसगढ़ को नए ऊंचाई पर ले जाने को तैयार है बोधराम प्रधान ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार भरोसे की सरकार है आज विश्व पटल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को एक नए स्मारक के रूप में स्थापित किया है धरातल पर ही नहीं अपितु चांद में भी नरेंद्र मोदी ने भारत का परचम लहरा दिया
भाजपा की रीति नीति एवं कार्यशैली से हर समाज हर वर्ग का युवा प्रभावित है
आज भारत एक ऐसे मुकाम पर पहुंच गया है जिसकी पूरी विश्व सराहना कर रहा है उसकी देन मात्र नरेंद्र मोदी की कार्यशैली है देश के यशस्वी प्रधानमंत्री कि कार्य कुशलता से भारत का प्रत्येक युवा चाहे वह किसी वर्ग या किसी भी समुदाय का हो प्रभावित हुआ है और कहीं न कहीं उन्हें सम्मान की दृष्टि से देख रहा है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह एवं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने जिस भरोसे से विष्णु देव को छत्तीसगढ़ प्रदेश का कार्यभार सौपा था मुख्यमंत्री विष्णु देव बखूबी उसे निभाने में सफल हो रहे हैं जिसका प्रमाण छत्तीसगढ़ की जनता में देखने को मिल रहा है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here