मुंगेली जिला से हरजीत कुमार भास्कर की रिपोर्ट
लोकसभा निर्वाचन 2024
मुंगेली – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल देव के निर्देशानुसार जिले के मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्वीप गतिविधि के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न ग्रामों के साथ साथ ग्राम पंचायत मुछेल में भी मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। इसी कड़ी में आज जागरूकता रैली के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने जागरूक किया गया। इसी तरह ग्राम मुछेल में मितानिन , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका, ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बिहान योजना में जुड़ें समूह के दीदियों के द्वारा श्रमिकों को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए शपथ दिलाई गई। इस बीच उपस्थित रहे ग्राम पंचायत मुछेल के सरपंच प्रतिनिधि अशोक मरकाम, सचिव जगदीश लूनिया, रोजगार सहायक सचिव देवेन्द्र खाण्डे, हरजीत भास्कर, एवं समूहों से, चांदनी,रेखा, जलेश्वरी भास्कर, जिलार, बिमला,झुल, शांति, ममता,सविता, आंगनवाड़ी से संतरा,सरोज, चमेली, एवं समस्त अधिकारी व ग्रामीण इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे



