Home Blog पोस्टमार्टम के आधार पर मुख्तार अंसारी को धीमा जहर देने के...

पोस्टमार्टम के आधार पर मुख्तार अंसारी को धीमा जहर देने के आरोपों का खंडन किया

0

On the basis of post mortem, allegations of giving slow poison to Mukhtar Ansari were refuted.

मुख्तार अंसारी को आज गाजीपुर के मोहम्मदाबाद स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. उधर पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई. बता दें कि 8 राज्यों के 60 अलग-अलग मामलों में जेल में बंद मुख्तार का गुरुवार रात दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उसने दम तोड़ दिया.

Ro.No - 13672/156

रानी दुर्गावती मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य सुनील कौशल ने पीटीआई को बताया कि मेडिकल काॅलेज में दिल का दौरा पड़ने से अंसारी की मौत हो गई. इससे पहले उनके परिवार के सदस्य मुख्तार को धीमा जहर देने की बात कह रहे थे. इस बात का खंडन स्वयं मुख्तार ने भी किया था. जब वह आखिरी बार अपने बेटे उमर से बात कर रहा था.

रानी दुर्गावती मेडिकल काॅलेज के पांच डाॅक्टरों के एक पैनल द्वारा मुख्तार के शव का पोस्टमाॅर्टम किया गया. जब पोस्टमाॅर्टम किया गया उस समय छोटा बेटा उमर अंसारी अंदर ही था. बता दें कि मुख्तार के शव को शनिवार सुबह गाजीपुर के मोहम्मदाबाद स्थित कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा. उसका शव उसके पिता केे पास ही दफन किया जाएगा.

मामले की होगी न्यायिक जांच

मुख्तार अंसारी की मौत पर विपक्षी दलों द्वारा सवाल खड़े किए जाने पर शुक्रवार को मामले की मजिस्ट्रेट जांच केे आदेश दिए गए. उधर मौत के बाद अंसारी केे परिवार ने आरोप लगाया कि बांदा जेल में मुख्तार को धीमा जहर दिया गया. जिसके कारण उनकी मौत हो गई. बांदा के कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के मुताबिक मामले की जांच के लिए गरिमा सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है

गैंगस्टर-राजनेता मुख्तार अंसारी के पोस्टमॉर्टम से इस बात की पुष्टि हुई है कि उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी. 60 से अधिक मामलों में आरोपी मुख्तार अंसारी बांदा जेल में बंद था, बृहस्पतिवार रात तबियत खराब होने के कारण उसे जेल से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था, जहां देर रात दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई थी.

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सुनील कौशल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से फोन पर कहा था, ”मेडिकल कॉलेज में दिल का दौरा पड़ने से अंसारी की मौत हो गई. ’’अस्पताल के एक वरिष्ठ सूत्र, जो शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के दौरान मौजूद थे ने नाम न छापने की शर्त पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘मुख्तार अंसारी की मौत का कारण दिल का दौरा (मायोकार्डिअल इन्फार्क्शन) पाया गया।’

पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार शाम भारी सुरक्षा के बीच मुख्तार अंसारी का शव गाजीपुर के लिए रवाना हुआ. परिजनों के मुताबिक अंतिम संस्कार शनिवार सुबह गाजीपुर के मोहम्मदाबाद में किया जाएगा.

गाजीपुर के मोहम्मदाबाद विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक मोहम्मद सुहैब अंसारी ने बताया कि उनके चचा मुख्तार अंसारी को शनिवार सुबह 10 बजे यूसूफपुर मोहम्मदाबाद के काली बाग कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here