Beneficiaries of Ujjwala scheme will get a discount of Rs 300 on LPG cylinder during the financial year 2024-25.
आगामी एक अप्रैल (1 april) से नए फाइनेंशियल ईयर (New financial year) की शुरुआत होने वाली है। फाइनेंशियल ईयर (New financial year) के पहले दिन से ही कई नियमों में बदलाव होने वाले हैं। ऐसा ही एक नियम- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana (PMUY).) से जुड़ा है। दरअसल, उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान एलपीजी सिलेंडर (LPG cylinder) पर 300 रुपये की छूट (Rs 300 discount) मिलती रहेगी। बता दें कि सब्सिडी की ये छूट 31 मार्च 2024 तक के लिए थी लेकिन हाल ही में सरकार ने इस राहत को 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दिया है। यह नए वित्त वर्ष के पहले दिन यानी एक अप्रैल 2024 से ही लागू हो जाएगा।
12 सिलेंडर पर छूट
बता दें कि लाभार्थी वर्ग को एक साल में 12 रिफिल प्रोवाइड की जाती है। इसके तहत 300 रुपये प्रति 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की सब्सिडी दी जाती है। सब्सिडी सीधे पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाती है। इस तरह, सामान्य ग्राहकों के मुकाबले उज्जवला लाभार्थियों को सिलेंडर 300 रुपये सस्ता मिलता है। बता दें कि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सरकार का कुल खर्च 12,000 करोड़ रुपये होगा।
ग्रामीण और वंचित गरीब परिवारों को ध्यान में रखकर सरकार ने मई 2016 में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत की। इस योजना के 1 मार्च, 2024 तक 10.27 करोड़ से अधिक लाभार्थी हैं। बता दें कि भारत अपनी एलपीजी आवश्यकता का लगभग 60 प्रतिशत आयात करता है। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के उपभोक्ताओं की औसत एलपीजी खपत 2019-20 में 3.01 रिफिल से 29 प्रतिशत बढ़कर 2023-24 के लिए आनुपातिक रूप से 3.87 रिफिल (जनवरी 2024 तक) हो गई है।
100 रुपये सस्ता सिलेंडर
बीते 8 मार्च को केंद्र सरकार ने महिला दिवस के मौके पर एलपीजी सिलेंडर को 100 रुपये सस्ता कर दिया था। इस छूट के साथ अब देश की राजधानी दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर 803 रुपये में मिल रहा है।
बता दें कि सब्सिडी को यह छूट 31 मार्च 2024 तक के लिए थी लेकिन इसको सरकार ने 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दिया है। यह नए वित्त वर्ष यानी एक अप्रैल 2024 से लागू हो जाएगा। बता दें कि लाभार्थी वर्ग को एक साल में 12 रिफिल दी जाती है। जिसके तहत 300 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की सब्सिडी दी जाती है। सब्सिडी सीधे पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाती है। इस तरह सामान्य ग्राहकों के मुकाबले उज्ज्वला लाभार्थियों को सिलेंडर 300 रुपए सस्ता मिलता है।
एक अप्रैल से नए फाइनेंशियल सत्र शुरू होने वाला है। पहले दिन से ही कई नियमों बदलाव होने वाले है। वही एक अप्रैल से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जुड़े लाभार्थियों को वित्त वर्ष 2024 -25 के दौरान एलपीजी सिलेंडर पर 300 रुपए की छूट मिलती रहेगी।
12 सिलेंडर पर मिल रही है छूट बता दें कि एक वर्ष में लाभार्थी वर्ग को 12 रिफिल प्रदान किए जाते हैं। इसके तहत 14.2 किलोग्राम सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी दी जाती है। सब्सिडी सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाएगी। इस तरह उज्ज्वला लाभार्थियों को सामान्य ग्राहकों की तुलना में 300 रुपये सस्ता सिलेंडर मिलता है। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सरकार का कुल खर्च 12,000 करोड़ रुपये होगा।
2016 में शुरू की गई, ग्रामीण और वंचित गरीब परिवारों को ध्यान में रखते हुए, सरकार ने मई 2016 में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना शुरू की। 1 मार्च, 2024 तक इस योजना के 10.27 करोड़ से अधिक लाभार्थी हैं। भारत अपनी एलपीजी आवश्यकता का लगभग 60 प्रतिशत आयात करता है। उज्ज्वला योजना लाभार्थियों के उपभोक्ताओं की औसत एलपीजी खपत 2019-20 में 3.01 रिफिल से 29% बढ़कर 2023-24 के लिए आनुपातिक रूप से 3.87 रिफिल हो गई है (till January 2024).


