CM Vishnudev Sai said that, it is a matter of great good fortune for me that from today, the installation of BJP flags in every house in the entire state will start.
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायपुर के कांदुल में भाजपा के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम “विजय बूथ अभियान”का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के शासन में गांव, गरीब, किसान, मजदूर सबका विकास हुआ है। उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा का कमल निशान घर-घर तक पहुंचाना है, हर घर में भाजपा का झंडा लहराना है। मुख्यमंत्री ने स्वयं कुछ घरों में भाजपा का झंडा लहराया।
सीएम साय ने कांदुल स्थित मंदिर में माँ जगदम्बा की आराधना की और छत्तीसगढ़वासियों की खुशहाली व प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों में भाजपा की जीत की कामना की।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की लबरा सरकार ने जनता से 36 वादा करके एक भी वादा ठीक से पूरा नहीं किया। पूरे पांच साल जनता को धोखे में रखा, लेकिन इस बार उसको सबका सिखाना है, उसका पूरा सफाया करना है। क्योंकि काठ की हांडी एक बार ही चढ़ती है और कांग्रेस द्वारा मिले धोखे को जनता अच्छे से समझ चुकी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार मोदी की गारंटी में जो भी वादा है उन सबको पूरा करेगी, जिसके लिए आप सबको भाजपा का सांसद बनाकर दिल्ली भेजना होगा।
सूबे के सीएम विष्णुदेव साय विजय बूथ अभियान के तहत कांदुल गांव पहुंचे। जहां ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, आप सभी बृजमोहन अग्रवाल जो जानते हैं। वो 8 बार के अपराजित योद्धा हैं। साथ ही कांग्रेस पर तंज कसा है।
लोकसभा की तैयारियों को लेकर बीजेपी ने कमर कस ली है, जहां सूबे के सीएम विष्णुदेव साय शनिवार को कांदुल गांव पहुंचे। जहां उन्होंने विजय बूथ अभियान की शुरुआत की। जिसके तहत आज से बीजेपी 24 हजार बूथों पर पार्टी का झंडा लगाएगी। जिसके तहत प्रत्येक बूथ पर बीजेपी कार्यकर्ता10–10 झंडे लगाएंगे।
जनसभा को संबोधित करते हुए हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, मेरे लिए बड़ी सौभाग्य की बात है कि, आज से पूरे प्रदेश में घर-घर में बीजेपी का झंडा लगाने की शुरुआत की जा रही है। मेरा बड़ा सौभाग्य है कि, मैं इस कार्यक्रम का शुभारंभ करने कांदुल गांव में आया हूं। मैं पूर्व में भी यहां आया था और आप सभी को पता है कि, लोकसभा चुनाव का शुभारंभ हो चूका है। जिसके तहत हमारे प्रदेश में दो चरणों में चुनाव संपन्न किया जायेगा और आपके रायपुर लोकसभा का चुनाव 7 मई को होगा।
बृजमोहन को वोट देने की अपील
इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से पूछा कि, मोदी जी को पीएम बनाना है कि, नहीं। जिस पर ग्रामीणों ने कहा कि, बनाना क्योंकि उन्होंने विकास किया है। जिस पर सीएम श्री साय ने कहा कि, आप सभी बृजमोहन अग्रवाल जो जानते हैं। वो 8 बार के अपराजित योद्धा हैं, उनके पास जो भी जाता है वो उसकी मदद करते हैं और उनकी समस्याओं को सुनते हैं। सबके सुख-दुःख के साथी हैं, जिन्हें बीजेपी और पीएम मोदी जी ने प्रत्याशी बनाया है।
दो अप्रैल को आएगी महसीएम श्री साय ने महतारी वंदन योजना की राशि हम इसी महीने देने वाले थे। लेकिन वित्तीय वर्ष होने की वजह से यह दो और तीन तारीख को दी जाएगी। एक अप्रैल को छुट्टी है इसलिए दो और तीन तारीख दी जाएगी। किसानों को पूछते हुए उन्होंने कहा कि, 12 तारीख को आपकी राशि दी चुकी है। हम मोदी जी की सभी गारंटियों को पूरा करेंगे।
लखमा के दूल्हे वाले बयान पर कसा तंज
कांग्रेस का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि, चुनाव में कांग्रेस की जमानत जब्त करनी है। पांच साल में इन्होंने कोई वादा पूरा नहीं किया है इसलिए कांग्रेस के लोग भाग-भाग कर बीजेपी में प्रवेश कर रहे हैं। आज कांग्रेस की हालत यह है कि, कोई उनके टिकट पर चुनाव नहीं लड़ना चाहता हैं। कवासी लखमा के जगदलपुर में दिए हुए बयान का जिक्र करते हुए कहा कि, अभी बस्तर से चुनाव लड़ने वाले कवासी लखमा ने क्या कहा था कि, बेटे के लिए बहु मांगने गया था और पार्टी ने मुझे ही दूल्हा बना दिया। तारी वंदन की दूसरी क़िस्त


