If you want to check Bihar Board matriculation result, then know what you can do if the website crashes.
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 15 फरवरी से 23 फरवरी, 2024 के बीच हुई थी. बोर्ड परीक्षा 2024 खत्म होने के तुरंत बाद मूल्यांकन का कार्य शुरू कर दिया गया था. बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट आज यानी 31 मार्च, 2024 को जारी किया जा रहा है. इसके लिए स्टूडेंट्स को बीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर नजर रखने की सलाह दी जाती है. हालांकि रिजल्ट वाले दिन बिहार बोर्ड वेबसाइट क्रैश हो जाना सामान्य बात है.
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी होने की सूचना के साथ ही लाखों स्टूडेंट्स, उनके अभिभावक और शिक्षक बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर लॉगिन करने की कोशिश में जुट जाएंगे (BSEB 10th Result 2024). ऐसे में बिहार बोर्ड वेबसाइट क्रैश हो सकती है. स्टूडेंट्स को इस स्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए. अगर आप बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट चेक करना चाहते हैं तो जानें वेबसाइट के क्रैश होने पर क्या कर सकते है
बिहार बोर्ड वेबसाइट क्रैश होने पर क्या करें?
बिहार बोर्ड वेबसाइट क्रैश होने पर भी परेशान होने की जरूरत नहीं है. बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2024 का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स ऑफलाइन मोड में भी अपना परिणाम चेक कर सकते हैं.
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट एसएमएस से कैसे चेक करें?
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 एसएमएस के जरिए चेक करने के लिए आप नीचे लिखे स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं-
1- मोबाइल फोन के मैसेज बॉक्स में BIHAR10 Roll Number टाइप कर 56263 पर भेज दें.
2- इसे ऐसे समझ सकते हैं- अगर आपका बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2024 का रोल नंबर 87654321 है तो मैट्रिक रिजल्ट मोबाइल पर एसएमएस के जरिए चेक करने के लिए अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में टाइप करें- BIHAR10 87654321.
3- फिर इसे 56263 पर भेज दीजिए. आपको बोर्ड से तुरंत फोन पर ही रिजल्ट मिल जाएगा.
थोड़ी देर बाद फिर से बिहार बोर्ड मैट्रिक वेबसाइट पर लॉगिन करने की कोशिश करें. अगर इस बार वेबसाइट आसानी से खुल जाए तो अपनी मार्कशीट को अच्छी तरह से चेक कर लें.
टॉपर्स होंगे सम्मानित
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं में टॉपर्स को आमतौर पर नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। पिछले साल प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को क्रमशः 1 लाख रुपये, 75,000 रुपये और 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार मिला था। इसके अलावा विद्यार्थियों को लैपटॉप भी दिये गये। हालांकि इस साल, बीएसईबी ने टॉपर पुरस्कारों के संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
500 अंकों की होती है परीक्षा
बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा कुल 500 अंकों के लिए आयोजित की जाती है। 10वीं परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 150 अंक या 33% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है।
गलतियां होने पर ठीक करवा सकेंगे स्टूडेंट्स
बिहार बोर्ड मैट्रिक 2024 के रिजल्ट में गलतियां होने पर स्टूडेंट्स बोर्ड ऑफिस से ठीक करवा सकेंगे। बोर्ड की तरफ से स्टूडेंट्स की हर तरह की मदद की जाएगी।
रिजल्ट को लेकर बोर्ड ऑफिस में तैयारियां शुरू
बिहार बोर्ड रिजल्ट को लेकर बोर्ड ऑफिस में तैयारियां शुरू हो गईं हैं। कुछ ही देर में पत्रकारों का पहुंचना भी शुरू हो जाएगा। बोर्ड ऑफिस में कई अधिकारी पहले ही पहुंच चुके हैं।



