Home Blog अडानी ग्रुप के चेयरमैन ने कहा,मुझे अपनी पोतियों के साथ समय बिताना...

अडानी ग्रुप के चेयरमैन ने कहा,मुझे अपनी पोतियों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है। इससे सारा तनाव दूर हो जाता है।

0

The Chairman of Adani Group said, I like to spend time with my granddaughters. This removes all the stress.

दुनिया के सबसे रईस लोगों की लिस्ट में शामिल भारत के अरबपति कारोबारी और अडानी ग्रुप के फाउंडर तथा चेयरमैन गौतम अडानी का कैंडिड मूमेंट सामने आया है. गौतम अडानी ने आज एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए अपनी कारोबारी इमेज से इतर एक तस्वीर पेश की है जिसमें वो नन्हीं सी मासूम बच्ची को दुलार करते नजर आ रहे हैं.

Ro.No - 13672/156

गौतम अडानी ने किया एक्स पोस्ट

गौतम अडानी ने आज सुबह एक एक्स पोस्ट के जरिए अपने व्यक्तित्व का दूसरा पहलू दिखाया और अपनी पोती को गोद में लेते हुए तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की. गौतम अडानी ने अपनी पोती के बारे में कहा है कि “कोई भी दौलत इन आंखों की चमक की बराबरी नहीं कर सकती है.” अरबपति कारोबारी ने एक्स पर अपनी 14 महीने की पोती कावेरी की तस्वीर के साथ एक पोस्ट में यह बात कही है.
कौन है तस्वीर में गौतम अडानी के साथ दिख रही ये नन्हीं मासूम
गौतम अडानी की सबसे छोटी पोती कावेरी उनके बेटे करण अडानी और बहू परिधि की तीसरी बेटी हैं. अडानी ग्रुप के चेयरमैन ने कहा, “इन आंखों की चमक की तुलना में दुनिया की सारी दौलत फीकी है.”

कहां की है ये तस्वीर

यह तस्वीर 21 मार्च को लंदन के साइंस म्यूजियम में न्यू अडानी ग्रीन एनर्जी गैलरी में ली गई थी. हाल ही में एक कार्यक्रम में गौतम अडानी ने कहा था कि अपनी पोतियों के साथ समय बिताना उनके लिए बहुत राहत भरा क्षण होता है. गौतम अडानी ने कहा था, “मुझे अपनी पोतियों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है. इससे सारा तनाव दूर हो जाता है. मेरी केवल दो दुनिया है, काम और परिवार. मेरे लिए परिवार ताकत का एक बड़ा स्रोत है.”

कितनी है गौतम अडानी की नेटवर्थ

गौतम अडानी की नेटवर्थ इस समय 102 अरब डॉलर पर है और ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स की रईसों की लिस्ट में वो 13वें स्थान पर काबिज हैं. उनसे आगे 11वें स्थान पर भारत के सबस धनवान शख्स मुकेश अंबानी हैं और उनके पास इस समय 113 अरब डॉलर की नेटवर्थ है.

पोतियों के समय बिताना राहत भरा

कुछ समय पहले गौतम अडानी ने एक कार्यक्रम में कहा था कि उनके लिए अपनी पोतियों के साथ समय बिताना काफी राहत भरा क्षण होता है। अडानी ने कार्यक्राम के दौरान कहा, “मुझे अपनी पोतियों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है। इससे सारा तनाव दूर हो जाता है। मेरी केवल दो दुनिया है, काम और परिवार। मेरे लिए परिवार ताकत का एक बड़ा स्रोत है।”

100 अरब डॉलर से ज्यादा संपत्ति

अडानी ग्रुप के मुखिया गौतम अडानी, मुकेश अंबानी के बाद भारत के सबसे अमीर व्यक्ति है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, उनके पास 102 अरब डॉलर की संपत्ति है। और वे दुनिया के 13वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। 2024 में उनकी संपत्ति में 18.1 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। बता दें, हिंडनबर्ग रिपोर्ट के कारण 2023 में हुए नुकसान से अडानी ग्रुप तेजी से उभर रहा है और पिछले एक साल में ग्रुप की कंपनियों ने निवेशकों को काफी अच्छा रिटर्न दिया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here