Shocking revelation in the case of young businessman committing suicide by jumping from the balcony..
विगत शनिवार को बिलासपुर के सरकंडा इलाके में स्थित पाम एनक्लेव अपार्टमेंट की बालकनी से एक युवा व्यवसायी द्वारा कूदकर आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने चौंकानेवाला खुलासा किया है । पूर्व में प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार जशपुर जिले के बगीचा क्षेत्र के व्यापारी अशोक अग्रवाल का पुत्र विपिन अग्रवाल शनिवार की सुबह अपने मित्र से मिलने पाम एनक्लेव अपार्टमेंट गया था। इसी दौरान फ्लैट में अचानक आग लग गई और फ्लैट में धुआं भरने लगा । बताया गया कि जब विपिन ने बाहर निकलने के लिए दरवाजा खोलने की कोशिश की तो दरवाजा बाहर से बंद था । ऐसे में विपिन ने बालकनी से नीचे छलांग लगा दी । नीचे गिरने के बाद विपिन को सिम्स ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई । मिली जानकारी के अनुसार अंदरूनी चोटों के कारण विपिन की मौत हो गई । फ्लैट में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया । हालांकि, पुलिस ने इस थ्योरी के अलावा परिजनों की मांग पर हत्या के एंगल से भी जांच जारी रखी जिससे चौंकानेवाला खुलासा हुआ।
घटना के लाइव सी सी टी वी फुटेज की जांच और अन्य लोगों से पूछताछ से पता चला कि विपिन अग्रवाल ने अपने दोस्तों और जान पहचान वालों से लाखों की रकम उधार ले रखी थी , जिसे वह लौटा नहीं रहा था ।
विपिन अपनी गलत चाल चलन के कारण बेतहाशा कर्ज का शिकार था । कर्जदारों से बचने के लिए उसने बगीचा छोड़ दिया था और रायपुर, बिलासपुर , दिल्ली में रह रहा था ।
उसके दोस्तों ने उधार की रकम वसूलने के लिए उसे पाम एनक्लेव अपार्टमेंट में स्वप्निल शर्मा के फ्लैट में बंधक बना लिया था । दोस्तों की प्रताड़ना और मारपीट से बचने के लिए विपिन ने सुबह पांच बजे के करीब अपार्टमेंट के दूसरे माले से कूदकर जान दे दी।
पुलिस ने विपिन अग्रवाल के दोस्त स्वप्निल शर्मा और जयप्रकाश तिवारी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।



