Home Blog पुलिस की बड़ी कार्यवाही 10 पेटी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की बड़ी कार्यवाही 10 पेटी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

0

Major action by police, accused arrested with 10 boxes of liquor

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा शराब की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से शराब की खरीदी बिक्री करने वाले लोगो पर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में दिनांक 01.04.2024 को थाना अभनपुर पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खोला मे एक व्यक्ति अवैध रूप शराब तस्करी करने वाला है । सूचना पर थाना अभनपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान पर जाकर घेराबंदी कर दबिश देकर आरोपी को पकड़ा गया। जिसने पुछताछ करने पर अपना नाम मनीराम टंडन पिता स्व बुधारी राम टंडन , साकिन भाटापारा , खोरपा थाना अभनपुर जिला रायपुर बताया । उसके कब्जे के वाहन क्रमांक सीजी 04 mt 0319 बेलेनो से 10 पेटी देशी मदिरा शराब बरामद कर जप्त किया गया । विधिवत कार्यवाही करते हुए आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है । मामले में जांच की जा रही है l

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here