Home Blog रामनवमी के लिए सर्व समाज की प्रथम बैठक 3 अप्रैल को

रामनवमी के लिए सर्व समाज की प्रथम बैठक 3 अप्रैल को

0

First meeting of Sarva Samaj for Ram Navami on 3rd April

रायगढ़ । रायगढ़ में भगवान राम का जन्मोत्सव अत्यंत हर्ष और उल्लास से मनाया जाता है । उल्लेखनीय है कि इस उत्सव में सनातनियों के प्रत्येक वर्ग से सर्व समाज के लोग अत्यंत उत्साह से भाग लेते हैं । इस बार प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव विशेष रूप से मनाए जाने की योजना चर्चा में है । विदित हो कि पांच सौ वर्षों के निरंतर संघर्ष और बलिदान से अयोध्याधाम में श्री राम जन्म भूमि पर भव्य मंदिर में प्रभु श्री राम के बाल रूप विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई है। ऐसे में प्रत्येक सनातनी के हृदय में हर्ष और उत्साह को लहरें उठ रही हैं । रायगढ़ में भी इस वर्ष श्री राम जन्मोत्सव विशेष रूप से मानने हेतु दिनांक 03 अप्रैल को संध्या 4 बजे सभी सनातनी राम भक्तों को सर्व समाज की बैठक में सादर आमंत्रित किया गया है।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here