Home Blog गौरभ वल्लभ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता थे जो आज ही कांग्रेस को...

गौरभ वल्लभ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता थे जो आज ही कांग्रेस को इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए

0

Gaurabh Vallabh was the national spokesperson of Congress who today resigned from Congress and joined BJP. 

गौरव वल्लभ ने गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने आज ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। उन्होंने सुबह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजे इस्तीफे में लिखा था कि वह कांग्रेस में काफी असहज महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस द्वारा अयोध्या के राम मंदिर को लेकर उठाए गए कदम पर भी निराशा व्यक्त की थी और कांग्रेस नेताओं द्वारा सनातन धर्म के खिलाफ टिप्पणी पर भी दुख जताया था।

Ro.No - 13672/156

कांग्रेस से 2 बार हारे हैं चुनाव

गौरभ वल्लभ अर्थशास्त्र के प्रोफेसर हैं और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता थे। भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा से टीवी बहस में “ट्रिलियन में कितने शून्य” पूछकर वह काफी चर्चा में आ गए थे। कांग्रेस ने उनको 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में जमशेदपुर पूर्वी सीट से उम्मीदवार बनाया था, जिसमें भाजपा के रघुवर दास ने उन्हें हरा दिया था। इसके बाद पिछले साल राजस्थान के विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार ने उनको उदयपुर सीट से हराया था।

कांग्रेस से इस्तीफा देने की वजह बताते हुए गौरव वल्लभ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि कांग्रेस पार्टी आज दिशाहीन हो चुकी है। इस तरह के माहौल में मैं खुद को सहज महसूस नहीं कर पा रहा हूं। उन्होंने लिखा कि मैं ना तो सनातन विरोधी नारे लगा सकता हूं और ना ही सुबह-शाम देश के वेल्थ क्रिएटर्स को गाली देने का काम कर सकता हूं। इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी के सभी पदों व प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे रहा हूं।

वेल्थ क्रिएटर्स को नहीं दे सकता गाली

गौरव वल्लभ ने कहा, ‘मैं अर्थशास्त्र का विद्यार्थी हूं. बड़े समय तक देश के प्रतिष्ठित संस्थाओं में मैंने अर्थशास्त्र और वित्त पढ़ाया भी है. सुबह से शाम तक वेल्थ क्रिएटर्स को गाली, उन नीतियों को गाली, उदारीकरण, निजीकरण को गाली, वैश्विकरण को गाली..मनमोहन सिंह और नरसिम्हा राव ने जो किया उसे पूरी दुनिया मानती हैं, आप उन नीतियों को गाली दे रहे हैं. कोई बिजनेस करे उसे गाली, कोई विनिवेश करे उसे गाली, एयर इंडिया कोई खरीदे वो गलत.. मुझे लगता है मुद्दों को टैकल करने में कांग्रेस पार्टी के अंदर गैप आ रहे हैं. मैंने चिट्ठी में भी यही लिखा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here