Home Blog कंगना रनौतके बाद हेमा मालिनी भी मैदान में उतरी रणदीप सिंह सुरजेवाला...

कंगना रनौतके बाद हेमा मालिनी भी मैदान में उतरी रणदीप सिंह सुरजेवाला घृणित टिप्पणी की है जो की महिलाओ के लिए अपमानजनक है.

0

After Kangana Ranaut, Hema Malini also entered the fray. Randeep Singh Surjewala has made disgusting remarks which are derogatory for women.

मथुरा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार हेमा मालिनी को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेता रणदीप सुरजेवाला ने विवादित टिप्पणी की है। अब इसको लेकर एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वे केवल फेमस लोगों को ही टारगेट करते हैं क्योंकि जो लोग फेमस नहीं है उन्हें टारगेट करने से उन्हें कुछ फायदा नहीं होगा।
क्या कहा था कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला:- भाजपा के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला का एक वीडियो शेयर किया। इसमें सुरजेवाला ने कहा कि हम लोगों को विधायक और सांसद आप लोग इसलिए बनाते हैं ताकि जनता की आवाज संसद में उठा सकें। ‘कोई हेमा मालिनी तो है नहीं….. । कोई फिल्म स्टार तो हैं नहीं। हम तो हेमा मालिनी का भी सम्मान करते हैं क्योंकि धर्मेन्द्र के यहां शादी कर रखी है जो बहू हैं हमारी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने वीडियो के वायरल होने के बाद मामले पर सफाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि बीजेपी की आईटी सेल को काट-छांट, तोड़-फोड़, झूठी-झूठी बातें करना बंद कर दिया गया है, ताकि वो हर रोज मोदी सरकार की युवा विरोधी, किसान विरोधी, गरीब विरोधी विपक्ष-विफल मुस्लिम और भारत के संविधान को खत्म करने की साजिश रच सकें। देश का ध्यान भटकाये। पूरा वीडियो सुनें– मैंने कहा “हम तो हेमा मालिनी का भी बहुत सम्मान करते हैं। क्योंकि उन्होंने धर्मेंद्र से शादी की है। भाजपा की महिला विरोधी प्यादों को ये वीडियो कटर का ऑर्डर मिला तो, दुष्प्रचार प्यादों ने प्रधानमंत्री से कभी यह नहीं पूछा कि उन्होंने संसद में एक महिला सांसद को शूर्पणखा की संज्ञा क्यों दी गई। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को जर्सी गाय कहना सही है।

Ro.No - 13672/156

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बीजेपी नेता और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी को लेकर विवादित टिप्पणी की है. कांग्रेस नेता की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें रणदीप सुरजेवाला सांसद पर विवादित टिप्पणी करते हुए नजर आ रहे हैं. उनकी ये वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए निशाना साधा है.
कंगना रनौत ने बोला हमला

कांग्रेस नेता की इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेत्री और हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने रणदीप सुरजेवाला पर हमला बोला है. उन्होंने वीडियो साझा कर लिखा, बात मोहब्बत की दुकान खोलने की हुई थी, लेकिन कांग्रेस नफरत की दुकान खोल बैठी है. महिलाओं के प्रति गिरी हुई सोच रखने वाले कांग्रेस के नेता अवश्यंभावी हार की हताशा और कुंठा में अपने चरित्र का दिन-ब-दिन पतन कर रहे हैं.

ये है राहुल गांधी की कांग्रेस: अमित मालवीय

वहीं, रणदीप सुरजेवाला को घेरते हुए भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर उनका वीडियो साझा कर लिखा, कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने हेमा मालिनी पर एक घृणित टिप्पणी की है. उनकी ये टिप्पणी न केवल हेमा मालिनी के लिए है, बल्कि ये बात सामान्य रूप से महिलाओं के लिए भी अपमानजनक है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here