Ro.No - 13672/156
मस्तूरी। क्षेत्र के शिवनाथ नदी किनारे अवैध पंजा ईंट भट्टो की लगातार मनमानी की शिकायत हो रही थी जिसपर कलेक्टर अवनीश शरण व एसडीएम मस्तूरी अमित कुमार सिन्हा के निर्देश पर पचपेड़ी तहसीलदार श्रीमती माया अंचल लहरे के नेतृत्व में राजस्व विभाग एवं खनिज विभाग द्वारा ग्राम जोंधरा शिव नाथ नदी के किनारे 6 अवैध ईंट पंजा भट्टो के विरुद्ध कार्रवाई की गई। राजस्व विभाग के संयुक्त टीम के संपूर्ण कार्रवाई में पचपेड़ी तहसीलदार श्रीमती माया अंचल लहरे, राजस्व निरीक्षक, पटवारी , के नेतृत्व में टीम व पुलिस अधिकारी शामिल थे।
एसडीएम अमित सिन्हा ने कहा कि अवैद्य ईट भट्ठों की बीच बीच में शिकायत हो रही थी जिस पर पचपेड़ी तहसीलदार को जांच कर उचित कार्यवाही करने को कहा गया था।



