Home Blog दोपहर के भोजन की तैयारी चल रही थी,उबलते चावल में गिरा बच्चा

दोपहर के भोजन की तैयारी चल रही थी,उबलते चावल में गिरा बच्चा

0

Preparations for lunch were going on, child fell into boiling rice

ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में शुक्रवार को एक दुखद घटना घटी। यहां एक स्कूल में मिड डे मील बनते समय 8 वर्षीय बच्चा उबलते चावलों के बर्तन में गिर गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। घटना बहकांडिया गांव के अनंत नारायण उच्च प्राथमिक विद्यालय में घटी। बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पीड़ित बच्चा कक्षा 3 का छात्र है। उसकी पीठ घटना में घायल हुई है।

Ro.No - 13672/156

प्रधानाध्यापक के खिलाफ जांच के आदेश

शुक्रवार को स्कूल में दोपहर के भोजन की तैयारी चल रही थी, इस बीच बच्चा चावलों के बर्तन में गिर गया। उसके चीखने की आवाज सुनकर लोग दौड़े और उसे अस्पताल ले गए। सवाल उठ रहे हैं कि खाना बाहर परिसर में बन रहा था और इसे बनाते समय कर्मचारी कहां थे, जिससे बच्चा रसोई की तरफ गया और झुलस गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी किया है और जांच के आदेश दिए गए हैं।

केंद्रपाड़ा सदर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि छात्र को पहले मार्शाघई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था, लेकिन वहां के जिला अस्पताल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। इसके अलावा जिला शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में एक जांच टीम का गठन किया है, जो कुछ दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। प्रधानाध्यापक के ऊपर लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं।

इस घटना को लेकर पुलिस ने क्या कहा?

इस मामले को लेकर केंद्रपाड़ा सदर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर सरोज साहू ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है. वहीं जिला शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार नाग ने कहा कि स्कूल के प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में एक टीम को जांच करने और एक रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है.
उबलते चावल में गिरने के बाद बच्चा जैसे ही चीखा तो तुरंत स्कूल के टीचर दौड़े और उसे प्रारंभिक उपचार के लिए तुरंत मार्शाघई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां से बच्चे को केंद्रपाड़ा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया. बच्चे की हालत स्थिर बताई गई है.

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here