Chargesheet has been filed against Elvish Yadav, in fact all the named accused. Know what is the whole matter
कोबरा कांड में फंसकर जेल जाने और फिर वहां से वापस आने के बाद भी यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलों का अंत नहीं हुआ है. सांपों के जहर की तस्करी और रेव पार्टी मामले में अब नोएडा पुलिस ने 1200 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की. इस चार्जशीट को यूट्यूबर एल्विश यादव समेत आठ लोगों के खिलाफ दाखिल किया गया है.
सांपों और सांपों के जहर की तस्करी से लेकर रेव पार्टी के आयोजन सहित सभी आरोपों के प्रमाण इस चार्जशीट में उपलब्ध कराए गए हैं. एल्विश यादव समेत अन्य के खिलाफ 24 गवाहों के बयान दर्ज किए गए. आरोप पत्र में नोएडा पुलिस ने कहा है कि एल्विश का जेल भेजे गए सभी सपेरा से संपर्क था. आरोपी सांपों की खरीद-फरोख्त के काले धंधे में शामिल था.
एल्विश पर लगे बड़े आरोप
एल्विश यादव को कोबरा कांड केस में 17 मार्च को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया था. उनपर आरोप था कि वो रेव पार्टियों में सांप और सांपों के जहर को सप्लाई करते हैं. इतना ही नहीं, एल्विश पर ड्रग्स फाइनेंस करने का भी इल्जाम लगा. नोएडा पुलिस ने एल्विश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था. आदेशानुसार उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज गया था. बताया गया था कि पुलिस संग पूछताछ में एल्विश ने कबूल किया था कि वो सांपों के जहर की सप्लाई करते थे.
5 दिन जेल में बिताने के बाद 22 मार्च को एल्विश यादव को जमानत मिल गई थी. यूट्यूबर की जमानत पर NDPS की लोअर कोर्ट में सुनवाई हुई थी. कोर्ट ने एल्विश को 50-50 हजार के बेल बॉन्ड पर जमानत दी थी. हालांकि उन्हें एक रात और जेल में ही बितानी पड़ी. 6 दिन लुक्सर जेल में काटने के बाद नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव को गुरुग्राम पुलिस को सौंप दिया था. यहां यूट्यूबर सागर ठाकुर संग लड़ाई के मामले पर उनका बयान लिया गया और फिर उन्हें रिहा कर दिया गया था.
क्या है पूरा मामला
यूट्यूबर एल्विश यादव ने बिग बॉस ओटीटी 2 में भाग लिया था. शो को जीतने के बाद से वो सुर्खियों में चल रहे थे. उनकी पॉपुलैरिटी पहले से ज्यादा हो गई थी. तभी अचानक एल्विश को लेकर चौंकाने वाली खबर सुनने को मिली. 2 नवंबर 2023 को नोएडा पुलिस ने सेक्टर 51 के सेवरोन बैंक्वेट हॉल से 5 लोगों को गिरफ्तार किया था. यहां से 9 सांप बरामद हुए, जिनमें 5 कोबरा, 1 अजगर, 2- दो मुहें सांप और एक रेड स्नैक था. सभी सांपों में वेनॉम ग्लैंड्स गायब थीं, जिसमें जहर होता है. आरोपियों के पास से 20 मि.ली. सांप का जहर बरामद किया गया था.
इस पूरे मामले का स्टिंग ऑपरेशन एक एनजीओ ने किया था. NGO पीएफए (मेनका गांधी की संस्था पीपल्स फॉर एनिमल्स) के वेलफेयर ऑफिसर गौरव गुप्ता ने नोएडा पुलिस को एल्विश यादव के खिलाफ शिकायत की थी. उनका आरोप था कि एल्विश जिंदा सांपों के साथ दिल्ली एनसीआर के फार्म हाउस में गैर-कानूनी रूप से रेव पार्टियां करता है. इनमें सांपों और उनके जहर का इस्तेमाल होता है. इन पार्टीज में विदेशी लड़कियों भी आती हैं. स्नेक वैनम और दूसरे ड्रग्स का सेवन होता है. बस उसी दिन से एल्विश के बुरे दिन शुरू हुए, जो अब लगता है कि खत्म नहीं हुए हैं
पुलिस ने कई चीजों को बनाया आधार
पुलिस ने एल्विश के खिलाफ इस मामले से जुड़ी वीडियो, कॉल डिटेल्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस को आधार बनाया है. इसके साथ ही एनडीपीएस की धाराओं को भी आधार बताया गया है. वहीं उसके सहयोगियों पर लगे आरोपों की पुष्टि की गई है. साथ ही इसमें मुंबई स्थित डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेंसिक मेडिसिन टॉक्सिकोलॉजी के विशेषज्ञ की सलाह भी शामिल की गई है.
सांपों के जहर की तस्करी में फंसे एल्विश
आपको बता दें कि पिछले साल नवंबर में पीपुल्स फॉर एनिमल संस्था के अधिकारी ने यूट्यूबर एल्विश यादव और उसके साथियों पर सांपों के जहर का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था. इस मामले में सेक्टर-49 थाने में केस दर्ज कराया गया था. पीपुल्स फॉर एनिमल संस्था ने इस पूरे मामले का स्टिंग ऑपरेशन किया था. पुलिस ने इस मामले में पांच सपेरों समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया था. इसके साथ ही कोबरा सरहित 9 सांप और जहर बरामद किया था. वहीं कुछ दिन पहले ही एल्विश यादव को भी गिरफ्तार किया गया था. हालांकि कुछ दिन बाद जमानत पर उसे छोड़ दिया गया था
राहुल की डायरी और एल्विश की ये डिटेल शामिल
पुलिस ने न सिर्फ एल्विश यादव, बल्कि सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इसमें राहिल की डायरी का तो जिक्र है ही। साथ ही एल्विश के सभी सोशल मीडिया हैंडल्स, उनकी फोन पर हुई सारी बातचीत की CDR और उनके संगी-साथियों से जुड़ी चीजें भी विस्तार से बताई गई हैं।



