Home Blog गुजरात का शख्स,आपसी क्लेश के बाद पत्नी को मारने के मकसद से...

गुजरात का शख्स,आपसी क्लेश के बाद पत्नी को मारने के मकसद से फेंकी तेजाब आरोपी पति महाराष्ट्र से गिरफ्तार

0

Gujarat man throws acid to kill wife after mutual dispute; accused husband arrested from Maharashtra

गुजरात का एक शख्स दिल्ली में अपनी पत्नी की हत्या कर सालों तक छिपा रहा, मगर आखिरकार महाराष्ट्र में उसे पकड़ लिया गया. दरअसल, एसिड अटैक करके अपनी पत्नी की जान लेने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच की टीम ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है. यह आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार अपना वेशभूषा चेंज कर रहा था. इसने दाढ़ी बढ़ा ली थी और कभी मंदिर में तो कहीं सेवा करने के बहाने छिपता रहा था. मगर अब वह पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है.

Ro.No - 13672/156

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान 61 साल के जितेंद्र उर्फ जीतू के रूप में हुई है. इसके खिलाफ जहांगीरपुरी थाना में पिछले साल मामला दर्ज हुआ था. इसकी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस ने 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था.

डीसीपी अमित गोयल ने बताया कि एसीपी उमेश भरथवाल की देखरेख में इंस्पेक्टर योगेश और विनोद यादव की टीम ने पता करने में कामयाबी पाई. फिर वहां पर छापा मारकर इसे पकड़ा गया और वहां से फिर दिल्ली लाया गया. इससे पहले भी पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी के लिए छापा मारा था, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह वहां से फरार हो गया. उसके बाद पुलिस टीम ने इसके बारे में पता लगाना शुरू किया. यह बचने के लिए अपने पास मोबाइल तक नहीं रखता था. जिससे कि उसके लोकेशन को पुलिस के द्वारा ट्रैक किया जा सके.

पुलिस ने बताया कि आरोपी आजकल महाराष्ट्र के कोल्हापुर में स्थित एक मंदिर में सेवा करता था. यह मूलतः गुजरात के राजकोट का रहने वाला है और बाद में यह दिल्ली आ गया था. पिछले साल इसने अपनी पत्नी पर एसिड से हमला कर दिया था, जिससे बाद में उसकी मौत हो गई थी. इसको शक था कि उसकी पत्नी का किसी दूसरे के साथ लव अफेयर चल रहा है.

मारने के मकसद से फेंकी तेजाब

29 अप्रैल 2023 को जितेंद्र ने किसी बात को लेकर झगड़ा होने पर पत्नी को मारने के मकसद से उस पर तेजाब फेंक दिया था। महिला के बयान के आधार पर जहांगीरपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया था। घटना के बाद उसने दिल्ली छोड़ दिया था और अपना स्थान अलग-अलग राज्यों में स्थानांतरित कर लिया ताकि उसका पता न लगाया जा सके।

कोई पहचान न सके, इसलिए दाढ़ी बढ़ा ली

ट्रैक किए जाने से बचने के लिए वह कभी अपने पास मोबाइल नहीं रखता था। फरार रहने के दौरान उसने अपना लुक बदल लिया था। उसने दाढ़ी बढ़ा ली थी ताकि उसे पहचाना न जा सके। वह विभिन्न धार्मिक स्थलों पर सेवादार होने का दिखावा करता रहा और लगातार ठिकाने बदलता रहा।

महाराष्ट्र में कहीं छिपकर रह रहा था जितेंद्र

क्राइम ब्रांच की टीम लंबे समय से जितेंद्र की तलाश कर रही थी। काफी प्रयास के बाद गत दिनों क्राइम ब्रांच काे सूचना मिली कि जितेंद्र महाराष्ट्र में कहीं छिपकर रह रहा है। क्राइम ब्रांच की टीम जब नासिक, महाराष्ट्र उसके ठिकाने पर पहुंची तब उससे पहले जितंद्र वहां से भाग निकला।

फोटो दिखाकर आरोपी की ट्रैकिंग शुरू

पूछताछ के आधार पर टीम ने बस अड्डों पर उसकी फोटो दिखाकर उसकी ट्रैकिंग शुरू की और इसी क्रम में सोलापुर पहुंच गई। वहां पहुंचने पर पता चला कि आरोपित किसी से बरू मामा मंदिर के बारे में पूछ रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम ने बारू मामा मंदिर, कोल्हापुर, महाराष्ट्र से उसे पकड़ लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here