Home Blog ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी की वजह से घर में आग लगी ...

ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी की वजह से घर में आग लगी 3 बच्चों और ३ महिलाओं समेत 6 की दर्दनाक मौत

0

House caught fire due to spark from transformer, tragic death of 6 including 3 children and 3 women

बड़ी खबर बिहार के सासाराम से है जहां हुए एक हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना रोहतास जिला के कछवा की है जहां अगलगी की ये दर्दनाक घटना हुई. अगलगी की इस घटना में तीन बच्चे तथा तीन महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई.
जानकारी के मुताबिक आग लगने की वजह ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी है, जिससे घर में आग लग गई और पूरा परिवार चपेट में आ गया. हादसे का शिकार हुआ परिवार टीन के बने घर में रह रहा था. मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची.
स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव का काम किया जा रहा है. घटना कछवा ओपी थाना के इब्राहिमपुर की है. इस मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है. वहीं, एक अन्य महिला झुलसी है. जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है. कछवा ओपी थाना के इब्राहिमपुर की घटना है.
जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी बताया जा रहा है. चिंगारी की वजह से घर में आग लग गई और पूरा परिवार झुलस गया. इस हादसे का शिकार हुआ परिवार टीन के बने घर में रह रहा था. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस स्थानीय लोगों की सहायता से राहत और बचाव का काम किया जा रहा है.
बता दें कि बिहार की राजधानी पटना कोर्ट परिसर में 13 मार्च, 2024 दिन बिधवार को बड़ा हादसा हो गया था. कोर्ट परिसर में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट होने से 6 वकील झुलस गए थे. एक वकील की मौत हो गई थी. इस घटना के बाद अधिवक्ताओं ने कोर्ट परिसर में जमकर हंगामा किया था.

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here