Home Blog बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड: हत्या का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर दूसरा...

बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड: हत्या का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर दूसरा आरोपी फरार

0

Baba Tarsem Singh murder case: Main accused of murder killed in encounter, second accused absconding

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में 28 मार्च को श्री नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा डेरा कार सेवा के प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या करने वाले अमरजीत सिंह को उत्तराखंड STF और हरिद्वार पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है. ये मुठभेड़ के हरिद्वार के थाना भगवानपुर क्षेत्र में हुई है. DGP उत्तराखंड अभिनव कुमार ने इस बारे में जानकारी दी है.
ख़बर के मुताबिक देर रात हरिद्वार के भगवानपुर थाना क्षेत्र में ये एसटीएफ और हरिद्वार पुलिस के बीच ये मुठभेड़ हुई. जिसमें बाबा तरसेम की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी अमरजीत सिंह को एसटीएफ ने मार गिराया. अमरजीत सिंह पर कई मामले दर्ज थे. अमरजीत सिंह ने ही तरसेम सिंह पर गोलियां चलाईं थी.

Ro.No - 13672/156

पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी ढेर

DGP उत्तराखंड अभिनव कुमार ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 28 मार्च को श्री नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा डेरा कार सेवा के प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या करने वाले अमरजीत सिंह को उत्तराखंड एसटीएफ और हरिद्वार पुलिस ने थाना भगवानपुर क्षेत्र में मुठभेड़ में मार गिराया है. हत्या का दूसरा साथी फरार हो गया है और एसटीएफ और पुलिस उसकी तलाश कर रही है. बाबा तरसेम सिंह की हत्या को चुनौती की तरह लिया गया था. जिसके बाद से पुलिस दोनों हत्यारों की तलाश कर रही थी. पुलिस ऐसे जघन्य अपराधियों से सख़्ती से निपटेगी.
इससे पहले रविवार को पुलिस ने बाबा तरसेम सिंह की हत्या की साजिश रचने में शामिल तीन आरोपियों परगट सिंह, जसपाल सिंह भट्टी और सुखदेव सिंह गिल को गिरफ्तार कर लिया था. लेकिन दोनों मुख्य आरोपी अमरजीत सिंह और सरबजीत सिंह फरार थे, जिसके बाद पुलिस ने इन पर 50 हजार रुपये के इनाम घोषित किया था.
बाबा तरसेम सिंह लंबे समय से उधमसिंह नगर के प्रसिद्ध श्री नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे के कार सेवा प्रमुख थे. 28 मार्च की सुबह जब बाबा तरसेम सिंह गुरुद्वारे के बाहर कुर्सी पर बैठे थे तो बाइकसवार दो बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया था. अमरजीत सिंह बाइक पर पीछे बैठा था जबकि सरबजीत सिंह बाइक चला रहा था. सरबजीत सिंह की पुलिस तलाश कर रही है.
अमरजीत पर 16 मामले थे दर्ज

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) अभिनव कुमार ने बताया कि अमरजीत पर 16 अन्य मामले दर्ज थे। उसके ऊपर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। उसके फरार साथी का नाम सरबजीत सिंह है, जो पंजाब के तरनतारन का रहने वाला है। STF और स्थानीय पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही हैं। हत्या के मामले में अभी तक 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें एक उत्तर प्रदेश और 2 उत्तराखंड के निवासी हैं।

28 मार्च को हुई थी गुरुद्वारा प्रमुख की हत्या

28 मार्च को सुबह 6:30 बजे बाबा तरसेम सिंह गुरुद्वारे के बाहर कुर्सी डालकर बैठे थे, तभी बाइक से आए 2 हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। सिंह को खटीमा के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। उनकी हत्या का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था। रुद्रपुर से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा उधम सिंह नगर में रुद्रपुर-टनकपुर मार्ग पर स्थित एक प्रतिष्ठित सिख गुरुद्वारा है।

दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी STF-पुलिस

डीजीपी कुमार ने बताया कि दूसरा आरोपी फरार हो गया है. उसकी तलाश में STF और पुलिस जुटी हुई है. बाबा की हत्या को उत्तराखंड पुलिस ने चुनौती के रूप में लिया था और लगातार STF और पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही थी.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here