श्रेष्ठ वीडियो को मिलेगा पुरस्कार
उत्तर बस्तर कांकेर, 11 अप्रैल 2024/ लोकसभा आम निर्वाचन-2024 अंतर्गत कांकेर लोकसभा क्षेत्र में 26 अप्रैल 2024 को प्रातः 07 बजे से दोपहर 03 बजे तक मतदान सम्पन्न होना है। मतदान दिवस के दिन शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। ज़िला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त प्रतियोगिता के तहत जिले के कोई भी नागरिक “जागरूक रहेगा कांकेर मतदान करेगा कांकेर” थीम पर अपील, अनुरोध, रील, कविता, भाषण, संगीत, साईन लैंग्वेज या अन्य माध्यम से 30 सेकेंड की हाई रिजॉल्यूशन वीडियो तैयार कर मोबाइल नम्बर 7389562231 पर वाट्सअप कर सकते हैं। ज़िला निर्वाचन कार्यालय द्वारा उक्त वीडियो में से श्रेष्ठ स्पीच एवं अपील को पुरस्कृत किया जाएगा।



