Death sentence to the woman who became a billionaire after rising from the footpath, fraud of ₹ 100000 crore… Know the story of the famous industrialist woman.
वियतनाम की महिला अरबपति को कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई है। महिला पर अरबों डॉलर की धोखाधड़ी का आरोप लगा है, जिसके बाद कोर्ट में सुनवाई चली और मामले में फांसी की सजा सुनाई गई है। महिला का नाम ट्रांग माई लेन 67 साल है। आइये जानते हैं क्या कुछ है मामला…
जानिए कहानी
आरोप है कि अरबपति महिला लैन ने 12.5 अरब डॉलर का गबन किया इधर अभियोजकों ने कहा कि अब घोटाले की जो रकम आ रही है वो 27 अरब डॉलर हो गई है जो देश की 2023 जीडीपी के 6 प्रतिशत के बराबर है। ट्रांग माई लैन का मामला बेहद चौकाने वाला है। वह वियतनाम की बहुत कम महिलाओं में से एक है जिसे धोखाधड़ी अपराध के लिए मौत की सजा सुनाई गई है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रॉपर्टी टायकून और प्रमुख डेवलपर वान थिन्ह फैट की प्रेसिडेंट ट्रांग माई लैन को गुरुवार को मौत की सजा सुनाई गई। इस मामले में कुल पांच सप्ताह तक कोर्ट ने सुनवाई की। कोर्ट ने लैन को देश की साइगॉन कमर्शियल बैंक से पैसों की धोखाधड़ी का दोषी करार दिया। ऐसे मामले में मौत की सज़ा असामान्य रूप से एक कड़ी सज़ा है। अपने अपराध बोध में लैन ने बीते हफ्ते एक बयान में कहा था कि उसके मन में कई विचार आ रहे हैं कि उसे आत्महत्या कर लेनी चाहिए। वो अपनी हताशा में मौत के बारे में सोच रहीं थीं। उन्होंने कहा था कि उन्हें बहुत गुस्सा आ रहा है कि वो इतनी मूर्ख थीं कि इस बेहद कठिन कारोबारी माहौल – बैंकिंग क्षेत्र – में शामिल हो गईं, जिसके बारे में उन्हें बहुत कम जानकारी है।
चर्चित उद्योगपति
ट्रांग माई लेन Vietnam की एक बड़ी और चर्चित उद्योगपति हैं और प्रमुख डेवलपर वान थिन्ह फैट (VTP) की प्रेसिडेंट हैं. उनकी कंपनी लग्जरी अपार्टमेंट, होटल, दफ्तर और शॉपिंग मॉल बनाने के काम से जुड़ी हुई है। इस मामले की सुनवाई जूरी के तीन सदस्यों और दो जजों के पैनल ने की। जिन्होंने अभियोजन पक्ष के साथ ही बचाव पक्ष की दलीलों को गंभीरता से सुना। अभियोजकों ने कहा कि अरबपति महिला कारोबारी ट्रांग साई लैन द्वारा इस महाघोटाले को अंजाम दिया गया है और इससे देश का बड़ा नुकसान हुआ है। वहीं सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की ओर से पेश किए गए सभी तर्कों को खारिज कर दिया गया। उसके बाद महिला को मौत की सजा सुनाई गई।
मालूम हो कि अक्टूबर 2022 में लैन की गिरफ्तारी के बाद सैकड़ों लोगों ने राजधानी हनोई और हो ची मिन्ह सिटी में विरोध प्रदर्शन किया था। वियतनाम में 44 अरब डॉलर के इस घोटाले की सुनवाई हो ची मिन्ह सिटी में की गई। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि ट्रांग माई लैन के कार्यों ने कम्युनिस्ट पार्टी और राज्य के नेतृत्व में लोगों का भरोसा कम करने का काम किया है।
67 साल की अरबपति ने 11 साल लगाया चूना
वियतनाम की हो ची मिन्ह सिटी में 67 साल की रियल एस्टेट टायकून ट्रांग माई लेन को 11 साल तक लगातार देश के सबसे बड़े बैंकों में से एक में पैसों की धोखाधड़ी करने के आरोप में गुरुवार को सजाए मौत सुनाई गई है. यह ये देश के इतिहास में एक दुर्लभ फैसला है, क्योंकि इस देश में फांसी असामान्य सजा नहीं है, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि फाइनेंशियल मामले में किसी इतनी बड़ी हस्ती को ये सजा सुनाई गई है.
एक दशक से चल रहे इस फ्रॉड के मामले पर विस्तार से बात करें तो फोर्ब्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रांग माई लेन Vietnam की एक बड़ी और चर्चित उद्योगपति हैं और प्रमुख डेवलपर वान थिन्ह फैट (VTP) की प्रेसिडेंट हैं. उनकी कंपनी लग्जरी अपार्टमेंट, होटल, दफ्तर और शॉपिंग मॉल बनाने के काम से जुड़ी हुई है. अक्टूबर 2022 में इस महिला अरबपति को SCB बैंक में वित्तीय घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया गया. इसके बाद इन पर 12.5 अरब डॉलर का मुकदमा दर्ज किया गया. हालांकि, अभियोजन पक्ष इस घोटाले से बैंक को 27 अरब डॉलर का चूना लगने का दावा कर रहे हैं.
44 अरब डॉलर के लोन में हुआ खेल
Troung My Lan को साइगॉन कमर्शियल बैंक (SCB) से 44 अरब डॉलर का लोन लेने का दोषी ठहराया गया था और अदालत ने अपने फैसले में उन्हें 27 अरब डॉलर लौटाने का आदेश दिया था. हालांकि, अभियोजकों ने कहा कि यह राशि कभी भी वसूल नहीं की जा सकेगी. अदालत ने पांच सप्ताह की सुनवाई के दौरान दी गई दलीलों के आधार पर पाया कि लेन ने 2011 से 2022 के बीच एससीबी बैंक को अवैध रूप से कंट्रोल किया और इसका इस्तेमाल अपनी Ghost Firms के माध्यम से पैसों की धोखाधड़ी करने के लिए किया.
इसे शातिर तरीके से अंजाम दिया गया और अधिकारियों को रिश्वत देकर अपने ट्रैक को कवर किया गया. अभियोजकों ने अदालत को बताया कि Lan और उसके सहयोगियों ने इन फर्जी कंपनियों को अरबों डॉलर के 2,500 गैरकानूनी लोन दिलवाए, जिससे बैंक को करीब 27 अरब डॉलर का नुकसान हुआ.
200 वकील और 2700 लोगों की गवाही
लैन ही नहीं इस घोटाले में 85 अन्य लोगों को रिश्वतखोरी और सत्ता के दुरुपयोग समेत बैंकिंग कानून के उल्लंघन के आरोपों पर सजा का सामना करना पड़ सकता है. इस घोटाले से लगभग 42,000 लोग पीड़ित हैं, जिनकी पुलिस द्वारा पहचान की गई है. महीनेभर से ज्यादा समय तक इस फ्रॉड केस में सुनवाई की गई और रिपोर्ट के मुताबिक करीब 2,700 लोगों को गवाही देने के लिए बुलाया गया था, जबकि 10 राज्य अभियोजक और लगभग 200 वकील इसमें शामिल हुए थे. यही नहीं इस मामले में लेन के खिलाफ जो सबूत पेश किए गए वे कुल 6 टन वजन वाले 104 बक्सों में थे. अंततः अदालत ने ट्रांग माई लेन को रिश्वतखोरी, गबन और बैंकिंग नियमों का उल्लंघन करने का दोषी पाया और इस मामले में बड़ा फैसला सुनाया.
सड़क पर कॉस्मेटिक बेचने से अरबपति बनने का सफर
ट्रांग माई लेन हो ची मिन्ह सिटी (पहले साइगॉन) में एक चीन-वियतनामी परिवार से ताल्लुक रखती हैं. इनका जन्म ट्रुंग मी लन का जन्म 1956 में हुआ था. रईसी की बुलंदियों पर पहुंचने के बाद अब फांसी के फंदे तक पहुंचने वाली लेन की जिंदगी संघर्षों भरी रही है. स्थानीय मीडिया तिएन फोंग की रिपोर्ट की मानें तो उन्होंने बाजार में स्टॉल लगाकर अपनी मां के साथ ब्यूटी प्रोडक्ट्स बेचने से कमाई शुरू की थी. लेकिन 1986 के दौरान जब कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा दोई मोई के नाम से जाने जाने वाले आर्थिक सुधार के दौर की शुरुआत हुई, तो लेन ने मौके के फायदा उठाते हुए जमीन और अन्य संपत्तियों की खरीद-फरोख्त शुरू कर दी.
1990 आते-आते उनके पास होटल-रेस्तरां का एक बड़ा पोर्टफोलियो था. इसके बाद 1992 में ट्रांग ने अपने परिवार के साथ मिलकर वान थिन फट (VTP) नाम की कंपनी शुरू की, जो कुछ ही साल में देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में शामिल हो गई. ट्रांग माई लेन ने साल 1992 में ही हांग कांग के एक दिग्गज इन्वेस्टर एरिक चू नप-की से शादी की थी और दोनों के दो बेटियां हैं.
फैसले के खिलाफ करेंगी अपील!
आज के समय में Ho Chi Minhg City में सबसे कीमती इमारतों में से कई का मालिकाना हक लेन की कंपनी Van Thinh Phat (VTP) के पास ही है. हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रांग लेन ने बीते सप्ताह अदालत में अपनी अंतिम टिप्पणी में कहा था कि उसके मन में आत्महत्या के विचार थे. लैन का कहना था कि ‘अपनी हताशा में, मैंने आत्महत्या के बारे में सोचा, मुझे बहुत गुस्सा आ रहा है कि मैं इतना मूर्ख थी कि इसमें शामिल हो गई, जिसके बारे में मुझे बहुत कम जानकारी है.’ हालांकि, रॉयटर्स की एक नई रिपोर्ट की मानें तो उनके एक वकील गुयेन हुई थीप ने बताया कि निश्चित रूप से वह फैसले के खिलाफ अपील करेंगी.



