Home Blog Pushpa 2 : पुष्पा 2 के टीजर से उठा पर्दा किस सीन...

Pushpa 2 : पुष्पा 2 के टीजर से उठा पर्दा किस सीन पर खर्च हुए 60 करोड़ रुपये ?नोटों की बारिश से नहाया ‘पुष्पा राज’?

0

Pushpa 2: The curtain raised from the teaser of Pushpa 2. On which scene was Rs 60 crore spent? ‘Pushpa Raj’ bathed in the rain of notes?

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसके पहले पार्ट के हिट होने के बाद से दूसरे पार्ट को लेकर क्रेज बढ़ा हुआ है. पुष्पा 2 को लेकर मेकर्स आए दिन कुछ ना कुछ अपडेट शेयर करते रहते हैं जिसकी वजह से लोगों में इसे लेकर बज बना रहता है. कभी फिल्म से किसी का लुक पोस्टर शेयर कर दिया तो हाल ही में अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है. अब फिल्म के ओटीटी राइट्स को लेकर खबर सामने आ रही है.

Ro.No - 13672/156

पुष्पा 2 पर मेकर्स पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं. फिल्म का बजट एसएस राजामौली की आरआरआर के बराबर पहुंच गई है. फिल्म के 6 मिनट के एक सीन को शूट करने के लिए मेकर्स ने 60 करोड़ रुपए तक लगा दिए थे. इस सीन को शूट करने में करीब 1 महीने का समय लगा था. ये सीन टीजर का भी पार्ट है. अब फिल्म के ओटीटी राइट्स भी खरीद लिए गए हैं.

पुष्पा 2 के टीजर से उठा पर्दा

अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर पुष्पा: द रूल का टीजर रिलीज किया गया था। 1 मिनट 8 सेकेंड के इस वीडियो में फिल्म का सिर्फ एक सीन दिखाया गया था, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर ली और कुछ ही मिनटों में ट्रेंड भी करने लगा। न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, पुष्पा 2 में 6 मिनट के एक सीन को शूट करने में मोटी रकम खर्च की गई है।

किस सीन पर खर्च हुए 60 करोड़ रुपये ?

पुष्पा: द रूल एक एक्शन फिल्म होने वाली है। पहले पार्ट में डायरेक्टर सुकुमार काफी मारधाड़ दिखा चुके हैं। ऐसे में उन पर इस बार कुछ नया और अलग करने की जिम्मेदारी है। रिपोर्ट के मुताबिक, पुष्पा 2 से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि इस सीन गंगम्मा जतारा परफॉर्मेंस और एक फाइट सीन दिखाया जाएगा। 6 मिनट लंबे इस सीन को शूट करने में 30 दिन लगे और 60 करोड़ रुपये खर्च किए गए है।

रिलीज से पहले पुष्पा 2 ने कमाए करोड़ों

पुष्पा: द रूल साउथ की एक महंगी फिल्म होने वाली है। बताया जा रहा है कि अल्लू अर्जुन की ये पिक्चर 500 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। पुष्पा 2 के म्यूजिक राइट्स पहले ही बिक चुके हैं। रिपोर्ट की मानें, तो फिल्म के वर्ल्डवाइड म्यूजिक राइट्स और हिंदी सैटेलाइट राइट्स टी-सीरीज ने 60 करोड़ रुपये में खरीद लिए है। वहीं, स्टार मां ने तेलुगु सैटेलाइट राइट्स खरीद लिए हैं, लेकिन कीमत अभी तक सामने नहीं आ पाई है।

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म ने खरीदे राइट्स ?

पुष्पा 2 इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज की जाएगी। फिर भी रिलीज के महीनों पहले ही फिल्म के ओटीटी राइट्स बिक चुके हैं। लगभग 100 करोड़ रुपये चुकाकर नेटफ्लिक्स ने पुष्पा: द रूल के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स खरीदे हैं। हालांकि, फिल्म के मेकर्स की तरफ से अभी इन दावों की पुष्टि करना बाकी है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 सिनेमा का एक नया अनुभव देने का दावा करती है। रिलीज के पहले मेकर्स ने बड़े- बड़े दावे किए हैं। जिसे पूरा करने के लिए मेकर्स फिल्म पर पानी की तरह पैसा बहाया है। यहां तक कि सीन शूट करने में डायरेक्टर ने 60 करोड़ रुपये फूंक दिए। ये रकम इतनी ज्यादा है कि इतने में कम बजट की दो फिल्में बन जाए।

इस प्लेटफॉर्म ने खरीदे राइट्स

बॉलीवुड लाइफ में छपी रिपोर्ट के मुताबिक पुष्पा 2 के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीद लिए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक नेटफ्लिक्स ने 100 करोड़ में पुष्पा 2 के राइट्स खरीदे हैं. जो सालार और आरआरआर दोनों से ही काफी कम हैं. रिपोर्ट के मुताबिक नेटफ्लिक्स ने 100 करोड़ में फिल्म के राइट्स खरीदे हैं. वहीं सालार के 162 करोड़ और आरआरआर के 350 करोड़ में खरीदे थे. पुष्पा 2 के ग्लोबल म्यूजिक राइट्स और हिंदी सैटेलाइट राइट्स की बात करें तो ये टी-सीरीज ने 60 करोड़ में खरीदे हैं.

आरआरआर जितना हो गया है बजट

पुष्पा 2 के हर सीन को परफेक्ट बनाने के लिए मेकर्स बहुत मेहनत कर रहे हैं. उन्होंने फिल्म पर ढेर सारा पैसा बहा दिया है. जिसके बाद फिल्म का बजट करीब 500 करोड़ पहुंच गया है. वहीं आरआरआर का बजट 550 था.

पुष्पा 2 का टीजर हुआ रिलीज

मेकर्स ने अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर फैंस को तोहफा दिया है. 8 अप्रैल को फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था. हाल ही में अल्लू अर्जुन का पुष्पा से पोस्टर रिलीज किया गया था जिसमें वो शिव के अवतार में नजर आए थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here