Home Blog धमतरी में पुलिस नक्सली मुठभेड़, आधे घंटे तक दोनों तरफ से चली...

धमतरी में पुलिस नक्सली मुठभेड़, आधे घंटे तक दोनों तरफ से चली अंधाधुंध फायरिंग,

0

Police Naxalite encounter in Dhamtari, indiscriminate firing from both sides for half an hour.

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी एकावरी जंगल में नक्सलियों और जवनों के बीच मुठभेड़ हो गई। आधे घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद नक्सली जंगल की आड़ में भाग निकले। मौके से खून के धब्बे, जिंदा ग्रेनेड सहित कई अन्य सामग्री जब्त की गई है।
जानकारी के मुताबिक, आज 13 अप्रैल को थाना बोराई क्षेत्र के एकावरी जंगल में मैनपुर नुआपाड़ा संयुक्त डिवीजन के नक्सलियों के होने की सूचना पुलिस को मिली थी। नक्सलियों द्वारा बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर किसी बड़े प्लान की योजना बना रहे थे। इस सूचना पर एसटीएफ, डीआरजी धमतरी-गरियाबंद व सीआरपीएफ-211 बटालियन की संयुक्त टीम सर्च अभियान में निकली थी। जवनों को जंगल मे आते देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग करते हुए जवानों ने भी नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों तरफ से करीब आधे घंटे तक मुठभेड़ चली। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सलियों ने अंधेरे, घने जंगल व पहाड़ों की आड़ में भाग निकले।
जवानों के सर्च अभियान में मौके से नक्सलियों के खून के धब्बे, संगठन के प्रचार प्रसार की सामग्री, नक्सली बेनर,नक्सली साहित्य, नक्सली वर्दी, सोलर प्लेट,वायर,दवाइंया व दैनिक उपयोग की सामग्री जब्त की गई। पुलिस को संभावना है कि मुठभेड़ में कई नक्सली घायल हुए, जिन्हें लेकर माओवादी भाग निकले। फिलहाल अभी भी गश्त सर्चिंग अभियान जारी है।

Ro.No - 13672/156

कहां हुई मुठभेड़ ?

थाना बोराई क्षेत्र के एकावरी जंगल में पुलिस और नक्सलियों का आमना सामना हुआ. मैनपुर नुआपाड़ा संयुक्त डिवीजन के नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी. जिस पर एसटीएफ, गरियाबंद डीआरजी, धमतरी डीआरजी और सीआरपीएफ 211 बटालियन की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान के तहत निकली थी. सर्चिंग अभियान के दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई.

मुठभेड़ में नक्सलियों को हुआ नुकसान 

इस मुठभेड़ में पुलिस के एक जवान की उंगली पर गोली से मामूली जख्म आया है. लेकिन मौके पर मिले खून के धब्बों से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि कम से कम दो से तीन नक्सली घायल हुए हैं. घटना स्थल में सर्चिंग के बाद पुलिस को एक बैरल ग्रेनाइट लांचर और भारी मात्रा में नक्सली सामग्री मौके से मिला है. पुलिस ने सारा सामान जप्त कर लिया है. और बैकअप फोर्स के मदद से एनकाउंटर करने वाली टीम को सुरक्षित वापस लाया जा रहा है.

लोकसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा कड़ी 

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नजर पुलिस सर्चिंग अभियान लगातार जारी है. नक्सलियों की सुगबुगाहट मिलने पर पुलिस अब अलर्ट मोड पर है.पुलिस की ओर से फिलहाल मुठभेड़ की हालत में नुकसान की खबर निकलकर सामने नहीं आई है. एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने मुठभेड़ की पुष्टि की है.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here