_MCB से भगवान दास की रिपोर्ट_
MCB/विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद भरतपुर सोनहत विधायक श्रीमती रेणुका सिंह अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान रविवार को नगर पंचायत खोंगापानी पहुँची जहाँ लोगों ने अपने विधायक का आत्मीयता से स्वागत किया। रविवार की शाम करीब 7.30बजे विधायक का आगमन खोंगापानी के वार्ड क्र 03 एकता नगर में हुआ,जैसे ही रेणुका सिंह सभा स्थल पहुँची लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा आपको बता दें कि रविवार देर शाम अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवा के साथ ही बारिश होने लगी बावजूद इसके भाजपा के पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं सहित नगर के जनता में अपनी लाडली विधायक को देखने और सुनने का उत्साह देखते ही बन रहा था जो बारिस में भी अपनी विधायक के इंतजार में थे।
कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए विधायक रेणुका सिह ने खोंगापानी की जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आपने मुझे अपना विधायक बनाया है, और मुझ पर जो विश्वास किया है मैं आपकी उन उम्मीदों पर खरा उतरूँगी और आपकी जो भी समस्या है उन सभी का निराकरण भी होगा उन्होंने आगे कहा कि जब मैं अपने विधानसभा चुनाव के दौरान खोंगापानी आई थी तब यहाँ की जनता ने दो समस्या बताई थी जिसमें पहला और सबसे महत्वपूर्ण था पानी की समस्या और दूसरा बिजली की समस्या इन दोनो समस्या से आपको बहुत ही जल्द निदान मिलेगा। साथ ही सभा में नगर के नागरिकों नें विधायक को पत्राचार के माध्यम से आवेदन भी सौंपा जिसे विधायक नें लिया और कहा कि इस आगामी लोकसभा चुनाव के बाद नगर के सभी विकास कार्यों में तेजी आएगी।
विधायक रेणुका सिंह नें जनता से अपील करते हुए कहा कि जिस तरह से पिछले चुनाव में अपने भाजपा पर विश्वास करते हुए कमल छाप पर वोट देकर आपने मुझे जिताया था, ठीक उसी प्रकार एक बार फिर से आपको कमल छाप पर बटन दबाकर भाजपा प्रत्यासी बहन सरोज पांडेय को भारी मतों से जिताकर केंद्र में भाजपा की सरकार बनाना है।
*भाजपा कार्यकर्ताओं नें विधायक को लड्डूओं से तौला*
कार्यक्रम के पश्चात भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा विधायक श्रीमती रेणुका सिंह को लड्डूओं से तौला गया उपस्थित भाजपा के लोगों और नागरिकों द्वारा रेणुका दीदी जिंदाबाद के नारे लगाए गए और एक बार फिर विधायक नें अपनी क्षेत्र की जनता आभार प्रकट किया।
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी, महामंत्री वीरेंद्र सिंह राणा,रामप्रताप सिंह,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा उर्मिला नेताम, नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र विश्वकर्मा,वार्ड पार्षद इरसाद अहमद, महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजू उर्मलिया, पार्षद मीरा यादव, शमा खान सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
*माँ महामाया और भगवान हनुमान जी का किया दर्शन*
चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर रेणुका सिंह नें नगर पंचायत खोंगापानी के लाइन दफाई स्थित माँ महामाया के दर्शन करने के पश्चात बीसीम के हनुमान मंदिर में भगवान हनुमान जी की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख,समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
*कार्यकर्ताओं नें भेंट स्वरूप छायाचित्र सौंपा*
वार्ड क्र.14 में भूतपूर्व पार्षद नें श्रीमती रेणुका सिंह को भेंट स्वरूप विधायक का छायाचित्र दिया छायाचित्र बनाने वाले कलाकार की विधायक सराहना की।



