कांग्रेस प्रत्याशी के लिए मतदाताओं से मांगा वोट
बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – बस्तर लोक सभा क्षेत्र क्रमांक 10 के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा। 17 अप्रैल को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है ऐसे में बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने प्रचार के आखिरी दिन बीजापुर के भैरमगढ़ ब्लॉक के विभिन्न गांवों का दौरा कर धुआँधार प्रचार करते हुए बस्तर लोक सभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा और कांग्रेस पार्टी के लिए क्षेत्र के मतदाताओं से वोट मांगा। बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के पास युवाओं के लिए रोज़गार को लेकर कोई योजना नहीं है। महंगाई को लेकर भाजपा कुछ भी नहीं कहती भाजपा ने किसानों के कर्ज माफी का वादा किया था लेकिन चुनाव के बाद भाजपा किसानों के कर्ज माफी के वादे को पूरा नहीं किया महिलाओं से किए गए वादों की पूरा नहीं किया जिससे मतदाताओं में भाजपा को लेकर पूरे देश में विरोध का माहौल है। वहीं विक्रम मंडावी ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही हर गरीब महिला को साल में एक लाख रुपये, केंद्र सरकार में ख़ाली पड़े तीस लाख पदों की भर्ती, हर डिग्री और डिप्लोमा धारी को साल में एक लाख रुपये देने जैसे पाँच गारंटियाँ आई है केंद्र में कांग्र्स पार्टी की सरकार बनते ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। विधायक ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी और बस्तर लोक सभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह का माहौल है । कांग्रेस प्रत्याशी बस्तर से हेतिहासिक जीत हासिल करेंगे पूरे बस्तर लोक सभा क्षेत्र के मतदाता कवासी लखमा के साथ है।



