Home छत्तीसगढ़ माओवादियों के IED चपेट में आने से एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत

माओवादियों के IED चपेट में आने से एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत

0

 

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – अतिसंवेदनशील क्षेत्र से बुरी खबर, ईद की चपेट में आने से एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत। आपको बता दें जिस क्षेत्र से घटना की जानकारी निकलकर का आया सामने यहां नक्सलियों का आधार क्षेत्र माना जाता है । जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलो को क्षति पहुचाने के लिये लगाये गये IED के चपेट में 20/04/2024 को पटेलपारा ग्राम मुतवेंडी के निवासी ग्रामीण गड़िया पिता लिंगा उम्र 18 वर्ष मुतवेंडी से 03 किमी दक्षिण पूर्व की ओर ग्रामीण वनोपज के संग्रहण के लिये गया हुआ था तब आया जिससे मौके पर ही ग्रामीण की मौत हो गई। यहां पूरा मामला थाना गंगालूर क्षेत्र का है। हाल ही मे ही ग्राम कचिलवार थाना नैमेड का ग्रामीण अंदरूनी रास्ते से पैदल अपने गांव आते समय इतावर क्षेत्र में माओवादियों के द्वारा लगाये गये IED की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गये थे । घटना की पुष्टि पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने की है।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here