Home Blog रियलमी का तगड़ा स्मार्टफोन, सस्‍ते में दमदार फीचर वाले 2 फोन आज...

रियलमी का तगड़ा स्मार्टफोन, सस्‍ते में दमदार फीचर वाले 2 फोन आज होंगे लॉन्‍च फास्‍ट चार्ज‍िंग…दाम भी 15000 से कम, चेक करें फीचर्स

0

Realme’s strong smartphone, 2 cheap phones with powerful features, fast charging will be launched today…price is also less than Rs 15000, check features

रियलमी ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए 15 हजार रुपये से कम कीमत पर Realme Narzo 70 5G पर लॉन्च कर दिया है।
कंपनी का दावा है कि नया रियलमी एक फास्टेस्ट फोन है। आइए जल्दी से इस रियलमी फोन के स्पेक्स और कीमत पर एक नजर डाल लें-

Ro.No - 13672/156

प्रोसेसर- रियलमी का यह फोन MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट के साथ लाया गया है।
डिस्प्ले- Narzo 70 5G फोन को कंपनी 120hz एमोलेड डिस्प्ले के साथ लाया गया है।
रैम और स्टोरेज- रियलमी ने इस फोन को 6GB+128GB और 8GB+128GB वेरिएंट में पेश किया है।
कैमरा- नया रियलमी फोन 50MP कलर एआई कैमरा के साथ लाया गया है। फोन 2MP पोर्ट्रेट कैमरा और 16MP सेल्फी कैमरा के साथ लाया गया है।
बैटरी- Narzo 70 5G फोन 5000mAh बैटरी और 45W सुपरवूक चार्जर के साथ लाया गया है।
अन्य फीचर्स- फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर की सुविधा दी गई है। फोन को लार्जेस्ट 4356mm वीसी कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ लाया गया है।
Realme Narzo 70 5G की कीमत
नया रियलमी फोन 6GB+128GB बेस वेरिएंट के साथ 15,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।
रियलमी फोन 8GB+128GB टॉप वेरिएंट के साथ 16,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।
हालांकि, कूपन प्राइस के साथ नए रियलमी फोन की खरीदारी 1000 रुपये डिस्काउंट के साथ कर सकेंगे। नए फोन के बेस वेरिएंट को 14,999 रुपये और टॉप वेरिएंट को 15,999 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है।

कहां से कब करें खरीदारी

रियलमी के इस नए फोन को अर्ली बर्ड सेल में खरीद सकते हैं। इस फोन की अर्ली बर्ड सेल कल यानी 25 अप्रैल 2024 को दोपहर 12 बजे लाइव होगी।
फोन की खरीदारी दोपहर 2 बजे तक ही की जा सकेगी। फोन को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट रियलमी से खरीद सकते हैं।
Narzo 70 5G फोन को कंपनी ने दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। फोन को Ice Blue और Forest Green कलर में खरीद सकते हैं।

Realme Narzo 70 5G, Narzo 70x 5G: लॉन्च डिटेल्स

Realme Narzo 70 5G और Narzo 70x 5G भारत में 24 अप्रैल, 2024 को दोपहर 12:00 बजे लॉन्च होने वाले हैं। साथ ही कंपनी ने यह भी कंफर्म किया है कि Narzo 70 5G की कीमत 15,000 रुपये से कम होगी, जबकि Narzo 70x 5G की कीमत 12,000 रुपये से कम होने वाली है। दोनों डिवाइस प्रो मॉडल जो हाल ही में लॉन्च हुआ था उससे काफी सस्ते होंगे जिसकी कीमत अभी 19,999 रुपये है।
Realme Narzo 70 5G, Narzo 70x 5G के स्पेसिफिकेशन
Realme Narzo 70 5G और Narzo 70x 5G दोनों ही डिजाइन के मामले में काफी हद तक Narzo 70 Pro 5G के समान हैं। रेगुलर मॉडल में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर सपोर्ट के साथ 120 हर्ट्ज AMOLED स्क्रीन मिलने वाली है।

Realme Narzo 70 5G होगा सबसे फास्ट फोन?

साथ ही कंपनी ने यह भी कंफर्म कर दिया है कि डिवाइस में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 प्रोसेसर होने वाला है, जिसके साथ वीसी कूलिंग सिस्टम मिलने वाला है। Realme का दावा है कि यह चिप सेगमेंट में सबसे फास्ट होगी, जिससे यह डिवाइस 15 हजार से कम कीमत वाला सबसे फास्ट फोन बन जाएगा।

इस फोन में मिलेगी जबरदस्त डिस्प्ले

वहीं, Narzo 70x 5G में भी एक 120 Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाला डिस्प्ले मिलने वाला है और सेल्फी कैमरा के लिए फोन में पंच होल देखने को मिल सकता है। कंपनी का दावा है कि Narzo 70x 5G 12 हजार से कम में सबसे अच्छी डिस्प्ले वाला फोन होगा। इसके अलावा, डिवाइस में 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000 एमएएच की बैटरी होने वाली है। रियलमी का दावा है कि यह फोन सिर्फ 25 मिनट में 50 फीसदी चार्ज हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here