Home कांकेर राष्ट्रीय सेवा योजना के मतदाता मित्रों ने जिले के विभिन्न मतदान केन्द्रों...

राष्ट्रीय सेवा योजना के मतदाता मित्रों ने जिले के विभिन्न मतदान केन्द्रों में मतदाताओं का किया सहयोग

0

 

उत्तर बस्तर कांकेर, 28 अप्रैल 2024/ लोक सभा आम निर्वाचन-2024 के दौरान कांकेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना जिला उत्तर बस्तर कांकेर के 20 इकाइयों के लगभग 200 से अधिक मतदाता मित्रों ने कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार व जिला स्वीप नोडल अधिकारी श्री सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों में मतदाताओं की सहायता की।
राष्ट्रीय सेवा योजना के वालेंटियर ने जिले के दिव्यांगजन, वरिष्ठ मतदाताओं, गर्भवती महिलाओं को मतदान दिवस को उनके आवास स्थान से मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए व्हील चेयर व कई मतदाताओं को अपनी गोद में उठाकर शत-प्रतिशत वोट के लिए आश्रित मतदाताओं को मतदान करने में सहयोग किया। मतदाता मित्रों द्वारा भीषण गर्मी के होने के कारण लाइन में लगे मतदाताओं के साथ-साथ उनके साथ आए बच्चों को भी पानी पिलाया। जिले में इन्हीं मतदाता मित्रों द्वारा मतदाता जागरूकता (स्वीप) कार्यक्रम में भी आगे बढ़कर हिस्सा लिया गया और मतदाताओं को जागरूक किया। जिले के कोयलीबेड़ा के पखांजूर, अंतागढ़, दुर्गुकोंदल, भानुप्रतापपुर, चारामा , नरहरपुर, कांकेर के राष्ट्रीय सेवा योजना के कॉलेज एवं विद्यालय के इकाई ने उक्त कार्यों में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम अधिकारी आबिद खान ने बताया कि समस्त कार्यक्रम को संचालित करने में राष्ट्रीय सेवा योजना के डॉ. एल.पटेल, कार्यक्रम समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना, शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय जगदलपुर, श्री अशोक पटेल जिला शिक्षा अधिकारी का भी मार्गदर्शन और सभी ईकाइयों के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों का सहयोग रहा।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here