Home Blog ईमेल के जरिए आया मैसेज गोवा हवाईअड्डे में बम होने की मिली...

ईमेल के जरिए आया मैसेज गोवा हवाईअड्डे में बम होने की मिली धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा;

0

Message received through email threatening bomb in Goa airport, security increased;

दक्षिण गोवा के डाबोलिम एयरपोर्ट पर बम होने की सूचना मिली। यह धमकी सोमवार को एक ईमेल के जरिए दी गई, जिसके बाद से सुरक्षा अधिकारी सचेत हो गए और परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई। समाचार एजेंसी PTI से बात करते हुए हवाई अड्डे के निदेशक एस वी टी धन्मजय राव ने कहा कि उनके कार्यालय को आज सुबह हवाई अड्डे पर बम होने के बारे में एक ईमेल मिला।

Ro.No - 13672/156

उड़ान संचालन अप्रभावित

राव ने कहा, ‘हम अब अतिरिक्त सावधानी बरत रहे हैं। हालांकि, हवाईअड्डे पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, उड़ान संचालन अप्रभावित है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि गोवा पुलिस को हवाई अड्डे के अधिकारियों से एक ऑफिशियल शिकायत मिली है और बम निरोधक दस्ता इलाके की तलाशी ले रहा है।

ईमेल कहां से आया?

राव ने कहा कि हम कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हम निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार काम कर रहे हैं। हवाई अड्डे के निदेशक ने कहा कि वे ईमेल के स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं, जो देश के अन्य हवाई अड्डों को भी संबोधित किया गया था।

एक साथ कई एयरपोर्ट को भेजा मेल

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ ही वाराणसी, चड़ीगढ़, श्रीनगर सहित भारत के कई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इंडिया के इन सभी एयरपोर्ट की ऑफिशियल ई-मेल आईडी पर ये धमकी भरा मैसेज भेजा गया है। मेल करने वाले ने सभी को एक साथ धमकी भरा मेल किया है। धमरी भरे मेल में लिखा है कि हमने एयरपोर्ट के विभिन्ना हिस्सों में बम लगा दिया है। एयरपोर्ट के साथ तीन एयरलाइंस में भी बम प्लांट किया है। इसको हल्के में मत लेना

जानें पहले कब, कब मिला धमकी भरा मेल

बता दें कि पिछले पांच महीने में चौथी बार जयपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इससे पहले 26 अप्रैल को धमकी भरा मिले आया था। 16 फरवरी और 2023 में 27 दिसंबर को एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई थी। 26 अप्रैल को एयरपोर्ट के ऑफिशियल फीडबैक आईडी और दो बार ऑफिशियल कस्टमर केयर आईडी पर ईमेल आया था। हर बार धमकी मिलने के बाद बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और एयरपोर्ट की सभी सुरक्षा एजेंसियों ने सर्च ऑपरेशन चलाकर जांच की, लेकिन किसी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। इसके बाद एयरपोर्ट थाने में केस दर्ज करवाया गया।

मेल मिलते ही हड़कंप, सर्च ऑपरेशन शुरू

जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह 9:45 बजे जयपुर इंटरनेशल एयरपोर्ट की ऑफिशियल ई-मेल पर किसी व्यक्ति ने धमकी भरा मेल भेजा। बम की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गा। तुरंत सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई। पुलिस ने एयरपोर्ट सुरक्षा जवानों के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की ओर से पूरे एयरपोर्ट परिसर और उसके आस-पास की जांच की जा रही है। सर्च ऑपरेशन में अभी तक एयरपोर्ट परिसर में कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली है। विजिलेंस टीम ई-मेल करने व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here