Alia’s darling was seen staring at the camera, Ranbir Kapoor showered love on his darling in this way,
बॉलीवुड के हॉट कपल माने जाने वाले रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की क्यूट सी बेटी राहा पर भी लोग फिदा हैं। कपल को हाल ही में फुटबॉल मैच में देखा गया, जहां दोनों रणबीर कपूर की टीम को सपोर्ट करने के लिए पहुंचे थे। रणबीर और आलिया का राहा के साथ एक क्यूट वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। ये वीडियो जामनगर का बताया जा रहा है।
रणबीर-आलिया का क्यूट वीडियो आया सामने
रणबीर कपूर की इमेज पर्दे पर चॉकलेटी ब्वॉय की रही है। मगर असल जिंदगी में वो कूल और केयरिंग डैडी माने जाते हैं। रणबीर और आलिया का राहा के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो जामनगर का बताया जा रहा है, जब यह ‘ब्रह्मास्त्र’ कपल अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन में पहुंचा था।
पापा की गोद में दिखीं राहा
इस दौरान राहा व्हाइट फ्लावरी प्रिंटेड फ्रॉक के साथ दो चोटी में हमेशा की तरह क्यूट लग रही हैं। वहीं इनके साथ बगल में आलिया भी खड़ीं दिखाई दे रही हैं, जो व्हाइट कलर की पैंट-टॉप और कैप पहने नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का सिंपल और सोबर ड्रेसिंग सेंस लोगों को खूब पसंद आ रहा है। हालांकि इस दौरान आलिया से ज्यादा लाइमलाइट उनकी बेटी राहा ने चुराई है। वीडियो में राहा की क्यूटनेस देख फैंस अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। पापा-बेटी का ये क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
रणबीर का वर्क फ्रंट
वहीं रणबीर के वर्क फ्रंट की बात करे तो एक्टर ‘एनिमल’ में आखिरी बार नजर आए थे। इस फिल्म में उनका किरदार काफी धमाकेदार है। रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी के साथ एक्टर की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिली थी। वहीं अब एक्टर ‘रामायण’ में राम का किरदार निभाएंगे और वो इसी की तैयारी में लगे हुए हैं। डायरेक्टर नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में रणबीर कपूर और साई पल्लवी लीड रोल में हैं। वहीं केजीएफ स्टार यश इसमें रावण का रोल निभाते दिखेंगे। खबरें हैं कि बॉबी देओल और विजय सेतुपति जैसे सितारे भी इस फिल्म में नजर आ सकते हैं। इसके अलावा रणबीर कपूर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल के सीक्वल ‘एनिमल पार्क’ में डबल रोल में दिखाई देंगे। वह अबरार के छोटे भाई अजीज और रणविजय की भूमिका में नजर आएंगे।
राहा की मासूमियत पर फिदा हुए लोग
राहा की क्यूटनेस भरी क्लिप को देखकर लोगों ने रेड हार्ट और फायर इमोजी से अपनी फीलिंग्स एक्सप्रेस की। साथ ही किसी ने प्यारी बच्ची तो किसी ने क्यूट कहा। इससे पहले आलिया भट्ट बेटी को लेकर ननद करीना कपूर के यहां पहुंची थीं। लेकिन जब वह बाहर निकलने लगी थीं तो पैप्स से बचाने के लिए छाते का इस्तेमाल किया था और उससे कवर करके कार तक गई थीं।



