Home Blog जूनियर सोढ़ी ने बताया कब हुई थी आखिरी मुलाकात एक्ट्रेस के प्रोडक्शन...

जूनियर सोढ़ी ने बताया कब हुई थी आखिरी मुलाकात एक्ट्रेस के प्रोडक्शन हाउस ने मारे 39 लाख रुपये डिप्रेशन से जूझ रहे थे Taarak Mehta एक्टर Gurucharan Singh?

0

Junior Sodhi told when the last meeting took place. The production house of the actress spent Rs 39 lakh.
Was Taarak Mehta actor Gurucharan Singh struggling with depression?

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सालों तक ‘सोढ़ी’ का किरदार निभाने वाले अभिनेता गुरुचरण सिंह पिछले कुछ दिनों से लापता हैं। उनके पिता ने कुछ दिनों पहले शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद पुलिस किडनैपिंग का मामला दर्ज करके तेजी से एक्टर की तलाश में जुट गयी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुचरण को दिल्ली की फ्लाइट से मुंबई के लिए रवाना होना था, लेकिन वह एयरपोर्ट पर नहीं पहुंचे। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया कि तारक मेहता में ‘सोढ़ी’ का किरदार निभाने वाले अभिनेता पिछले कुछ समय से डिप्रेशन से जूझ रहे थे।
अब हाल ही में उनके ऑनस्क्रीन बेटे ‘जूनियर सोढ़ी’ उर्फ समय शाह ने उनके लापता होने पर चिंता जाहिर की और साथ ही ये भी बताया कि दोनों की आखिरी मुलाकात कब हुई थी।

Ro.No - 13672/156

गुरुचरण से कब आखिरी बार मिले थे ‘जूनियर सोढ़ी’

आपको बता दें कि असित मोदी के शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में समय शाह ने कई सालों तक गुरुचरण सिंह के बेटे का किरदार निभाया था। समय ने बताया कि गुरुचरण उनके लिए पिता के समान थे। इंडियन एक्सप्रेस से खास बातचीत में समय शाह ने बताया कि उनकी गुरुचरण से आखिरी बात कब हुई थी।
तारक मेहता के जूनियर सोढ़ी ने कहा, “मैंने 4-5 महीने पहले उनसे फोन पर बातचीत की थी। उस दौरान एक घंटे से ज्यादा हमारी बातचीत हुई थी और उन्होंने मुझे मोटिवेट किया था। हम सपनों के बाते में बात करते थे। हमारी जो लास्ट मुलाकात हुई थी, वह दिलीप जोशी के बेटे के रिसेप्शन में हुई थी। उसके बाद हम नहीं मिले, लेकिन उन्होंने मुझसे कहा था कि वह मुझसे जल्द ही मिलेंगे”।

क्या सच में डिप्रेशन से जूझ रहे थे गुरुचरण सिंह?

ऐसा कहा जा रहा था कि गुरुचरण सिंह डिप्रेशन से गुजर रहे हैं, जिस पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए समय शाह ने कहा,

सेट पर कैसा था दोनों का रिश्ता?

समय शाह ने ये भी बताया कि फिलहाल गुरुचरण के परिवार में वह किसी से भी टच में नहीं है। जूनियर सोढ़ी ने कहा कि वह गुरुचरण सिंह को बहुत मिस करते हैं, क्योंकि इतने साल उन्होंने साथ में काम किया है। पुरानी यादों को ताजा करते हुए समय शाह ने कहा, “जब मैं बहुत छोटा था, तो वह मुझे ‘खट्टा-मीठा’ दिया करते थे और मेरे गाल पर किस करते थे।
वो मेरे साथ खेलते भी थे, उन्हें बच्चे बहुत अच्छे लगते थे। जब भी वह साथ होते थे तो बच्चों में बच्चा बन जाते थे”। आपको बता दें कि पुलिस को छानबीन में ये पता चलता कि गुरुचरण आखिरी बार दिल्ली में थे। CCTV में उन्हें एटीएम से उन्हें पैसे निकालते देखा गया था।

सामने आई ‘सोढ़ी’ की लास्ट लोकेशन, ATM से निकाले 7 हजार, फिर गायब हो गए गुरुचरण सिंह, पहेली बनी गुमशुदगी!

जांच में खुलासा हुआ है की 22 अप्रैल को गुरुचरण को दिल्ली एयरपोर्ट जाना था, जहां से वो मुंबई की फ्लाइट पकड़ते, लेकिन वो एयरपोर्ट की तरफ नहीं गये. एक्टर को दिल्ली के पालम समेत कई इलाकों के CCTV में पीठ पर बैग टांगे पैदल जाते हुए देखा गया

डिप्रेशन में एक्ट्रेस, प्रोडक्शन हाउस ने मारे 39 लाख रुपये, सपोर्ट में उतरा को-स्टार

एक्ट्रेस का कहना था कि उन्हें वो परेशान कर रहे हैं. उनकी सैलेरी तक उन्होंने क्लियर नहीं की है. और ये काफी बड़ा अमाउंट है. कृष्णा ने यहां तक कहा था कि वो पिछले डेढ़ साल से चुप हैं और जब ये पोस्ट वो लिख रही थीं, तब भी उनके हाथ कांप रहे थे.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here