बीजापुर@पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जिले में चलाये जा रहे माओवादी उन्मूलन अभियान के दौरान डीआरजी, बस्तर फाईटर, STF एवं कोबरा 202, 210 केरिपु 222वी वाहिनी के द्वारा किये जा रहे संयुक्त प्रयासो से छ.ग. शासन की पुनर्वास एवं आत्मसर्पण नीति से प्रभावित होकर निम्नलिखित माओवादियों ने आज दिनांक 30 अप्रैल 2024 को पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉक्टर जितेन्द्र कुमार यादव, कमांडेंट 222वी बटालियन केरिपु विनोद मोहरिल, कमांडेंट कोबरा 202 अमित कुमार, कमांडेंट कोबरा 210 अशोक कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स वैभव बैंकर, उप पुलिस अधीक्षक ऑप्स सुदीप सरकार के समक्ष माओवादियो की खोखली विचारधारा, भेदभाव पूर्ण व्यवहार, उपेक्षा व प्रताड़ना से तंग आकर एवं छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास एवं आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया । पीएलजीए बटालियन नम्बर 01 का सदस्य अरूण कड़ती पिता सीतैया उम्र 21 वर्ष जाति मुरिया निवासी पोलमपल्ली स्कूलपारा थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर, ईनाम राशि – 8.00 लाख, माटवाड़ा एलओएस कमाण्डर, एसीएम रमेश ऊर्फ मुन्ना हेमला उम्र 42 वर्ष जाति मुरिया निवासी फुलादी स्कूलपारा थाना जांगला जिला बीजापुर, कुल 42 वांरट लंबित, ईनाम राशि – 5.00 लाख, डुमरीपालनार आरपीसी सीएनएम कमाण्डर, सुदरू पूनेम पिता सन्नू पूनेम उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी डुमरीपालनार पदमपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर, ईनाम राशि 1.00 लाख, डुमरीपालनार आरपीसी केएएमएस अध्यक्ष, पायकी कारम पिता स्व0 लक्खू कारम उम्र 35 वर्ष जाति मुरिया साकिन डुमरीपालनार थाना मिरतुर जिला बीजापुर, ईनाम राशि 1.00 लाख, मद्देड एरिया कमेटी अन्तर्गत एलजीएस सदस्य प्रमोद ताती ऊर्फ छोटू पिता स्व0 बुधु ताती उम्र 25 वर्ष निवासी पालनार तुंगलवाया थाना गंगालूर जिला बीजापुर , ईनाम राशि 1.00 लाख, पालनार आरपीसी मिलिशिया डिप्टी कमाण्डर पाकलू हेमला ऊर्फ परवेश पिता सन्नू उम्र 32 वर्ष जाति मुरिया निवासी पालनार तुंगलवायापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पालनार आरपीसी जन मिलिशिया सदस्य लक्ष्मण उरसा ऊर्फ मंगू उरसा उम्र 27 वर्ष जाति मुरिया निवासी पालनार पटेलपारा थाना गंगालूर, पालनार भूमकाल मिलिशिया सदस्य आयतू पूनेम ऊर्फ वरगेश पिता टोकड़ा पूनेम उम्र 39 वर्ष निवासी पालनार मंजारीपारा थाना गंगालूर, पालनार आरपीसी अंतर्गत डॉक्टर टीम का सदस्य बुधराम पोटाम पिता सन्नू पोटाम उम्र 29 वर्ष जाति मुरिया निवासी पालनार पटेलपारा थाना गंगालूर, पालनार भूमकाल मिलिशिया सदस्य बुधु ताती ऊर्फ गढडा पिता कोंदा ताती उम्र 50 वर्ष जाति मुरिया निवासी पालनार थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पालनार भूमकाल मिलिशिया सदस्य लक्खू ताती पिता पाण्डू ताती उम्र 48 वर्ष जाति मुरिया निवासी पालनार गुण्डापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर,जनताना सरकार सदस्य/ विद्या संस्कृति शाखा अध्यक्ष पोदिया कारम पिता स्व0 सुकलू कारम उम्र 42 वर्ष जाति मुरिया निवासी डुमरीपालनार थाना मिरतुर जिला बीजापुर, मददेड़ एरिया कमेटी पीएलजीए सदस्य रमेश पुनेम पिता आयतु पूनेम उम्र 23 वर्ष जाति मुरिया निवासी डुमरीपालनार थाना मिरतुर जिला बीजापुर, पालनार आरपीसी अध्यक्ष, सुखराम हेमला ऊर्फ रामलू पिता मंगू हेमला उम्र 38 वर्ष निवासी पालनार तुंगलवायापारा थाना गंगालूर जिला बीजाापुर, पालनार भूमकाल मिलिशिया सदस्य, सुक्कू लेकाम ऊर्फ मांझी पिता छन्नू लेकाम उम्र 49 वर्ष निवासी पटेलपारा पालनार थाना गंगालूर जिला बीजापुर, जनताना सरकार सदस्य /सांस्कृति शाखा अध्यक्ष सुक्कू ताती पिता पाण्डू ताती उम्र 35 वर्ष निवासी पालनार तुंगलवाया पारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर। आत्मसमर्पण किये माओवादी कई घटनाओं में शामिल थे। आगे प्रेस विज्ञप्ति मे संगठन छोड़ने का कारण बताया गया कि संगठन में कार्यो की उपेक्षा करने एवं भेदभाव पूर्ण व्यवहार से त्रस्त होकर एवं छ.ग. शासन की आत्मसमर्पण नीतियों से प्रभावित होकर भारत के संविधान पर विश्वास रखते हुए उक्त माओवादियों द्वारा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया । आत्मसमर्पण करने पर इन्हें उत्साहवर्धन हेतु शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत् 25000-25000/- रूपये (पच्चीस हजार रूपये) नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया ।



