Home कांकेर प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन कांकेर जिले के 430 गांव में शिक्षा, रोजगार एवं...

प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन कांकेर जिले के 430 गांव में शिक्षा, रोजगार एवं महिलाओं को 10 वीं की पढ़ाई कराने का लिए जिम्मा

0

 

प्रथम एजुकेशन फाऊंडेशन द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम कांकेर जिले के चार ब्लॉक कांकेर, चारामा, नरहरपुर एवं भानुप्रतापपुर में जून 2021 से फाउंडेशनल लर्निंग कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों की शिक्षा में गुणवत्ता सुधार लाने व समुदाय को शिक्षा के प्रति जागरूक कर बच्चों की शिक्षा को लेकर जवाबदारी से अवगत कराना है ।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत संस्था द्वारा इस वर्ष 2024 में 430 गांव में बच्चों शिक्षा को लेकर स्कूल शिक्षकों के साथ मिलाकर लर्निंग कैंप के माध्यम से बच्चों को खेल – खेल के माध्यम से अध्यापन कराया जायेगा।
गांव की ऐसी महिलाओं और लड़कियों जिन्होंने किसी कारण से पढ़ना छोड़ दिए है उन्हें संस्था के कर्मचारी मोबिलाइजेशन कार्य किया जा रहा हैं जिन्हे आने वाले दिनों में कांकेर, चारामा के चयनित गांव में निशुल्क संस्था के कर्मचारी द्वारा अध्यापन कार्य किया जाएगा। और आगे 10वीं छत्तीसगढ़ ओपन बोर्ड के माध्यम से परीक्षा में शामिल करवाया जाएगा। साथ संस्था के द्वारा रिमोर्ट ऑनलाइन zoom के माध्यम से 10वीं की तैयारी के लिए स्टुडेंट मोबिलाइज किया जा रहा हैं।
गांव के युवाओं एवं माताओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न प्रकार के कोर्स की जानकारी दिया जा रहा हैं। जिन्हे आगे संस्था द्वारा गांव स्तर कम्युनिटी बैच कैंप लगाकर एवं पेस सेंटर कुरूद मे ट्रेनिंग के बाद रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उक्त कार्य के लिए 110 लोगों की टीम युद्ध गति से 430 गांव में मोबिलाजेशन का कार्य कर रही है। इस समर मे 430 गांव मे स्वयंसेवकों की मदद से कक्षा 3 के बच्चों के भाषा और गणित का कक्षा लगाकर शिक्षा गुणवत्ता पर कार्य किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम की जानकारी कार्यक्रम समन्वयक तिजेश सिन्हा से प्राप्त हुआ।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here