Home कांकेर लू-तापघात से बचाव हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

लू-तापघात से बचाव हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

0

उत्तर बस्तर कांकेर, 02 मई 2024/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह द्वारा बढ़ते गर्मी को ध्यान में रखते हुए लू-तापघात से बचाव हेतु जिला स्तर पर अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार कुर्रे को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। लू से बचाव संबंधी किसी भी प्रकार की सहायता के लिए नोडल अधिकारी के मोबाईल नंबर 94063-52551 या दूरभाष नंबर 07868-211222 एवं ईमेल rahatsakhaknk@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग द्वारा प्रदेश सहित समस्त मध्य भारत में मई माह का तापमान सामान्य तापमान से अधिक होने की संभावना जताई गई है, जिसके कारण लू-तापघात की स्थिति निर्मित हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here