प्रमोद अवस्थी मस्तूरी। अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी रीमन सिंह तथा जनपद पंचायत मस्तूरी के जनपद सीईओ जे आर भगत के साथ कार्यक्रम अधिकारी रुचि विश्वकर्मा द्वारा लोकतन्त्र के महाउत्सव में अधिक से अधिक मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्वाचन के प्रयासों के लिए जिला स्तर पर स्वीप प्रकोष्ठ के तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता पैदा करने की पहल की जा रही है। इसी के तहत जिला मुख्यालय से लेकर मस्तूरी क्षेत्र के गांव गांव जाकर स्थानीय परम्परा के माध्यम से हर घर की देहरी तक पीले अक्षत, श्री फल दे कर मतदान का आमन्त्रण दिया जा रहा है। ग्राम के विभिन्न मोहल्लों, गलियों एवं मुख्य मार्गो पर मतदाता जागरूकता से संबंधित रंगोलियों बनाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया एवं 7 मई को अनिवार्य रूप से सत प्रतिशत मतदान करने के लिए अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी रीमन सिंह, मस्तूरी जनपद पंचायत सीईओ जे आर भगत के साथ कार्यक्रम अधिकारी रुचि विश्वकर्मा तथा अन्य कर्मचारी के द्वारा मतदाताओं से घर-घर सम्पर्क के माध्यम से पीले चावल श्री फल से आमंत्रण देकर अनिवार्य मतदान के लिए संकल्प भी दिलाया गया है।
मनरेगा के श्रमिकों को मतदान के लिए दिलाया गया संकल्प
जनपद पंचायत मस्तूरी के कार्यक्रम अधिकारी रुचि विश्वकर्मा तथा प्रत्येक रोजगार सहायकों के द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत में कार्यरत मनरेगा के श्रमिको को सत प्रतिशत मतदान हेतु अक्षत एवं श्रीफल भेंट कर मतदान के लिए संकल्पित करवाया जा रहा है। ताकि मतदान का प्रतिशत ज्यादा से ज्यादा बढ़ सके।



