Home धर्म मेष से मीन राशि तक, कैसा रहेगा आज का दिन? जानिए अपना...

मेष से मीन राशि तक, कैसा रहेगा आज का दिन? जानिए अपना राशिफल

0

मेष : मन अशांत रहेगा। बिना वजह की उलझने पीछा करेंगे। हनुमान चालीसा का पाठ करें। बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

वृषभ : नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। सुबह छोटे बच्चों को भोजन करा दें।

Ro.No - 13672/156

मिथुन : शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यापार में मेहनत करनी पड़ सकती है। अगर आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आज का दिन उत्तम है।

कर्क : आत्मविश्वास में कमी रहेगी परंतु नौकरी में तरक्की मिल सकती है। मन में उदासी आ सकती है अतः आध्यात्मिकता का सहारा लें। गुरु की शरण में रहेंगे तो अच्छा होगा।

सिंह : बदलते मौसम के रोग से बचें। मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा।

कन्या : मित्रों का सहयोग मिलेगा। लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

तुला : किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। सहकर्मी या गुरुजनों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी।

वृश्चिक : आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार के सदस्यों से प्रेम से व्यवहार करें। गाड़ी धीमे चलाएं। सुबह बजरंगबली का ध्यान करें।

धनु : मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शोध के क्षेत्र में किए गए कार्यों में असफलता के कारण मन उदास रह सकता है।

मकर : आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। घर में किसी मित्र अथवा रिश्तेदार के आने से वातावरण अच्छा होगा।

कुंभ : मन शांत रहेगा परंतु वाणी की कठोरता से बचें। राजनीति के क्षेत्र में उठाए गए कदम सार्थक सिद्ध होंगे। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन : किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। पठन-पाठन के कार्य में रुचि लेंगे तो अच्छा रहेगा। किसी मित्र की मदद से आपका दिन अच्छा निकलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here