Recruitment will be done only through interview without examination, opportunity to become an officer in Indian Army, good opportunity for youth…last date 9th May
भारतीय सेना में अफसर बनने का मौका है. सेना ने डेंटल कोर में शॉर्ट सर्विस कमीशन 2024 के लिए भारतीय पुरुषों और महिलाओं दोनों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 5 जून है. इसके जरिए सेना के डेंटल कोर में 30 रिक्त पदों पर भर्ती होगी. ऑनलाइन आवेदन सेना की भर्ती वेबसाइट https://joinindianarmy.nic.in/ पर जाकर करना है.
नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों को डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया (DCI) द्वारा मान्यता प्राप्त कॉलेज/यूनिवर्सिटी से बीडीएस (फाइनल ईयर में कम से कम 55 फीसदी)/एमडीएस किया होना चाहिए. साथ ही डीसीआई द्वारा पारित एक साल की अनिवार्य रोटरी इंटर्नशिप 30 जून तक अनिवार्य रूप से पूरी कर ली होनी चाहिए. इसके अलावा उम्मीदवारों के पास 31 दिसंबर तक वैध राज्य दंत चिकित्सा परिषद/डीसीआई का स्थाई यंत पंजीकरण प्रमाण पत्र होना चाहिए.
आवेदन की लास्ट डेट 9 मई 2024
अगर आप भी सेना में ऑफिसर बनने का सपना देख रहे हैं तो आपको इसके लिए आवेदन करना होगा. आवेदन के लिए सेना की भर्ती वेबसाइट https://joinindianarmy.nic.in/ पर जाना होगा. लेफ्टिनेंट रैंक के ऑफिसर पद के लिए आवेदन की लास्ट डेट 9 मई 2024 है. उम्मीदवार सेना की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन
बता दें कि भारतीय सेना की टेक्निकल ग्रेजुएट एंट्री स्कीम में सीधे तौर परSSB इंटरव्यू होता है. यही इसकी खासियत भी है कि उम्मीदवार को किसी तरह की कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होती. यानी एनडीए प्रवेश परीक्षा की तरह यूपीएससी की लिखित परीक्षा नहीं देनी होती है. SSB उम्मीदवार का इंटरव्यू लेगा. जिसके बाद उसका सिलेक्शन होगा.
ये चीजें अनिवार्य
टेक्निकल ग्रेजुएट एंट्री स्कीम के लिए सिर्फ वो पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं जो अविवाहित हैं. उम्मीदवार का बीटेक होना जरूरी है. उनके पास इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए. टेक्निकल स्कीम में बीटेक फाइनल ईयर स्टूडेंट्स भी आवेदन कर सकते हैं.
सेना ने टेक्निकल ग्रेजुएट एंट्री स्कीम के उम्मीदवारों के लिए योग्यता के साथ ही उम्र की सीमा भी तय की है. जो उम्मीदवार टेक्निकल स्कीम के लिए आवेदन करना चाहते हैं उनकी उम्र 1 जनवरी 2025 को उम्र 20 से 25 साल के बीच होनी चाहिए.भारतीय सेना के टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स के लिए सिलेक्ट होने के बाद उम्मीदवार को इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) देहरादून में ट्रेनिंग दी जाएगी. यो ट्रेनिंग 12 महीने की होगी. इस ट्रेनिंग को पूरी करने के बाद भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट रैंक पर परमानेंट कमीशन मिलेगा.
सेना डेंटल कोर भर्ती 2024 उम्र सीमा
उम्मीदवारों की उम्र 31 दिसंबर 2024 को 45 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए.
सेना डेंटल कोर 2024 चयन प्रकिया
डेंटल कोर में निकली भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन दो चरणों की परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट के आधार पर की जाएगी.
सेना डेंटल कोर भर्ती 2024 सैलरी
सेना के डेंटल कोर में एसएससी ऑफिसर बनने पर पे स्केल 61,300-1,93,900 की सैलरी मिलेगी.
बिना एग्जाम डायरेक्ट होगी भर्ती
इस भर्ती प्रक्रिया तहत, योग्य उम्मीवारों का चयन डायरेक्ट इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. इसके लिए कोई भी लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा. इसमें एसएसबी उम्मीदवारों का इंटरव्यू लेगा और उसके आधार पर मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी. इस कोर्स के लिए चयनित सभी उम्मीदवारों को इंडियन मिलिट्री एकेडमी (ईएमए) देहरादून में ट्रेनिंग दी जाएगी. यह ट्रेनिंग पूरे 12 महीने तक चलेगी. इसके बाद उम्मीदवारों को भर्ती भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रैंक के पद पर की जाएगी.
अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता
टेक्निकल ग्रेजुएट एंट्री स्कीम में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार अविवाहित होना चाहिए. साथ ही कैंडिडेट किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में बीटेक पास होना चाहिए. इसके लिए बीटेक के फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स भी योग्य माने जाएंगे.
आवेदन प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं.
वहां होम पेज पर मौजूद संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
वहां मांगी जाने वाली तमाम जानकारी को आराम से भरें.
मांगी जाने वाली डॉक्यूमेंट्स की स्कैन की गई कॉपी को अपलोड करें.
आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए तय किए गए आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपना एप्लिकेशन फॉर्म अपने पास रख लें.



