Bhopal’s female doctor made victim of lust in Jaipur after refusing to marry even after engagement
राजधानी जयपुर में एक महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. भोपाल की महिला डॉक्टर ने जयपुर के एसएमएस अस्पताल थाने में एक डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है. पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके दोस्त बने डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर देह शोषण किया. पीड़ित महिला डॉक्टर की आरोपी डॉक्टर से दिल्ली में एक कॉन्फ्रेंस में मुलाकात हुई थी. एसएमएस हॉस्पिटल थाना पुलिस ने शनिवार को मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.
एसएमएस अस्पताल थाना अधिकारी सुधीर उपाध्याय के मुताबिक मध्य प्रदेश के भोपाल निवासी महिला डॉक्टर ने एक अन्य डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है. पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि जनवरी 2023 में दिल्ली के एक अस्पताल में कॉन्फ्रेंस में शामिल होने पहुंची थी, जहां पर आरोपी डॉक्टर से मुलाकात हुई.
इस दौरान दोनों ने एक दूसरे के नंबर एक्सचेंज कर लिए. फोन पर बातचीत होना शुरू हो गई. फोन पर बातचीत के दौरान दोनों में दोस्ती हो गई. महिला का आरोप है कि डॉक्टर ने पीड़िता को शादी के लिए प्रपोज किया. दिसंबर 2023 को आरोपी डॉक्टर ने पीड़िता को मिलने के लिए जयपुर में बुलाया. एसएमएस अस्पताल के पास घर में बुलाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया. पीड़िता का कहना है कि दोनों की सगाई भी हो गई थी, लेकिन फिर भी डॉक्टर ने शादी से मना कर दिया.
महिला का आरोप है की शादी का झांसा देकर जयपुर में बुलाकर आरोपी डॉक्टर ने कई बार देह शोषण किया. अप्रैल 2024 में पीड़िता ने जब शादी के लिए कहा तो आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया. धोखे का पता चलने के बाद पीड़ित महिला डॉक्टर ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है. पीड़िता ने भोपाल पुलिस में जीरो नंबर की एफआईआर दर्ज करवाई. भोपाल पुलिस की ओर से जीरो नंबर एफआईआर काटकर जयपुर के एसएमएस अस्पताल थाना पुलिस को भेज दी गई है.
जयपुर में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म (प्रतीकात्मक तस्वीर)
जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता भोपाल की बताई जा रही है। दुष्कर्म करने वाला आरोपी भी डॉक्टर है। पीड़ित महिला ने पुलिस से इसकी शिकायत दर्ज कराई है।
डॉक्टर से शादी का किया था वादा
जानकारी के मुताबिक, महिला चिकित्सक और आरोपी की मुलाकात पिछले साल जनवरी में दिल्ली में एक कॉन्फ्रेंस में हुई थी। उसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। दोनों ने एक-दूसरे से शादी की बात तय की। पीड़िता ने शिकायत में कहा कि आरोपी ने इस दौरान उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस साल अप्रैल में आरोपी ने महिला चिकित्सक से शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़िता ने जयपुर के एसएमएस अस्पताल स्थित पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
जयपुर में बुलाकर किया दुष्कर्म!
डॉक्टर से दुष्कर्म मामले की जांच पुलिस थाना अधिकारी सुधीर उपाध्याय कर रहे हैं। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी मुलाकात पिछले साल जयपुर के चिकित्सक डॉ. दर्शन कुमार से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी। दर्शन ने पीड़िता को जयपुर बुलाया।
जयपुर में एसएमएस अस्पताल के निकट स्थित घर में शादी का वादा कर दुष्कर्म किया। उसके बाद कई बार दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने जब शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


