Elderly father’s pain overflows, says – ‘We are very worried’ ‘Taarak Mehta did not know anything for 14 days…’ Actor Gurucharan Singh
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘रोशन सिंह सोढ़ी’ का किरदार निभाने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल, 2024 से लापता हैं. अब तक भी एक्टर का कुछ पता नहीं लग पाया है. गुरुचरण सिंह का पूरा परिवार उनके अचानक गायब होने से सदमे में है. गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल को दिल्ली से मुंबई आने वाले थे. लेकिन वे नहीं आए, इसके बाद से ही गुरुचरण लापता है.
सीसीटीवी फुटेज में दिखा अटपटा मोमेंट
पुलिस के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज में अटापटा मोमेंट देखने के लिए मिला है. फुटेज में दिख रहा है कि गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) एक ई-रिक्शा सो दूसरे ई-रिक्शा में बैठते दिख रहे हैं. वीडियो को देखने के बाद लग रहा है कि उन्होंने खुद ही सब कुछ प्लान किया हो और दिल्ली से बाहर चले गए हों.
22 अप्रैल से लापता हैं एक्टर
बता दें कि एक्टर गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) 22 अप्रैल से लापता हैं. 22 अप्रैल को उन्हें आखिरी बार देखा गया था. लापता होने के चार दिन बाद उनके पिता शिकायत दर्ज कराई गई थी. बताया जा रहा है कि उनकी शादी होने वाली थी और वो आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे. फ्लाइट को पकड़ने 22 अप्रैल को वो निकले लेकिन ना तो मुंबई पहुंचे और ना ही पापा के घर दिल्ली लौटे. बताया जा रहा है कि वो मानसिक रूप से स्थिर हैं और परिवार उनकी तलाश कर रहा है.
14 दिन से ‘सोढ़ी’ का नहीं लगा कुछ पता
22 अप्रैल, 2024 से लापता हुए गुरुचरण सिंह के पिता ने दिल्ली के पालम थाने में उनका लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. लेकिन इसके बावजूद अभी तक एक्टर का कोई भी पता नहीं चला है. बेटे के लापता होने से उनके पिता हरजीत सिंह काफी परेशान हैं. उन्होंने कहा कि, ‘जो हुआ वह बहुत चौंकाने वाला है, हम नहीं जानते कि इससे कैसे निपटें. हम सब बहुत परेशान हैं और पुलिस से कुछ अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हम उसके वापस आने का इंतजार कर रहे हैं.’
बुजुर्ग पिता का छलका दर्द
लापता होने से एक दिन पहले गुरुचरण ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी और उन्हें बर्थडे विश किया था. उस दिन के बारे में बात करते हुए उनके पिता ने कहा, ‘ऐसा कोई जश्न नहीं था, लेकिन हम घर पर एक साथ थे और अच्छा लगा. अगले दिन उसे मुंबई जाना था. बता दें कि जांच में गुरुचरण सिंह की आखिरी लोकेशन दिल्ली ही पाई गई थी.
बता दें कि गुरुचरण ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में रोशन सिंह सोढ़ी के रूप में एक घरेलू नाम बन गए. उन्होंने 2013 में शो छोड़ दिया, लेकिन अगले साल वापस लौट आए. इसके बाद आखिरकार वह 2020 में शो से बाहर हो गए. पुलिस की जांच जारी है.



