Home छत्तीसगढ़ तेन्दुपत्ता संग्रहकों का नगद भुगतान को लेकर कलेक्टर बीजापुर को मुख्यमंत्री के...

तेन्दुपत्ता संग्रहकों का नगद भुगतान को लेकर कलेक्टर बीजापुर को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा विधायक ने ज्ञापन

0

 

बीजापुर@बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी और जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के नेताओं ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर बीजापुर को एक ज्ञापन सौंपा है। मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर बीजापुर को सौंपे गये ज्ञापन में जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से माँग की है कि जिला बीजापुर में तेन्दूपत्ता सीजन-2024 का संग्रहण किया जा रहा है। बीजापुर जिला आदिवासी बाहुल्य जिला है तथा यहां निवासरत् ग्रामीण तेन्दूपत्ता संग्रहण का कार्य करते है एवं दूरस्थ अंचलों के संग्रहकों के जीविकोपार्जन का एक मात्र साधन भी है। ग्रामीण अंचलों में निवासरत् लोगों के लिये तेन्दूपत्ता संग्रहण एक त्यौहार जैसा ही होता है। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर बीजापुर को सौंपे गये ज्ञापन में आगे कहा है कि बीजापुर जिले के सभी संग्रहकों के पास बैंक खाता उपलब्ध नहीं है। जिले के ग्रामीण अन्य शासकीय योजनाओं के लिये बैंकों में 00=00/- (शून्य) की राशि में खाता खोल रखा है किन्तु लेन-देन के अभाव में कई बैंक खाते बंद हो चुके है तथा जनधन योजना के तहत् खोले गए कई खाते वर्तमान में बंद हो चुके है। ग्रामीणों के खाते बंद होने से खाते में राशि अंतरण (जमा) नहीं हो पाता है जिससे ग्रामीण, बैंकों तथा विभागीय कार्यालयों में जाकर अनावश्यक परेशान होते है। बीजापुर जिला अतिसंवेदनशील एवं दूरस्थ क्षेत्र है। यहां पर अंदरूनी गांवो से बैंको की दूरी बहुत ही ज्यादा है। वर्तमान में दूरस्थ अंचल होने के कारण परिवहन का साधन उपलब्ध नहीं होने से बैंको से राशि आहरण करने आने में ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने ज्ञापन में ज़िला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि तेन्दूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक का नगद भुगतान संग्रहकों को तत्काल उपलब्ध हो जाने से उनको अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करने में आसानी होती है। तेन्दूपत्ता संग्रहकों को तेन्दूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक की राशि का भुगतान नगद हो ताकि संग्रहकों को बैंक की अत्यधिक दूरी का सामना ना करना पड़े तथा बैंको में अधिक भीड़ ना हो। बीजापुर जिले में तेन्दूपत्ता सीजन-2024 का तेन्दूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक का भुगतान संग्रहकों को नगद दिये जाने की आवश्यक कार्यवाही करने की मांग जिल कांग्रेस कमेटी बीजापुर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से की है।

Ro.No - 13672/156

ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान जिल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, विधायक बीजापुर , जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, पीसीसी सदस्य, वरिष्ठ कांग्रेसी, जनपद अध्यक्ष भैरमगढ़ दशरथ कुंजाम, जनपद अध्यक्ष बीजापुर , जनपद उपाध्यक्ष, पार्षद, जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष, महामंत्री, युवा कांग्रेस, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here