Army jawan demands bribe from Shiv Sena (UBT) leader, Army jawan arrested for demanding Rs 2.5 crore for tampering with EVM
लोकसभा चुनाव के बीच शिवसेना (UBT) नेता अंबादास दानवे से एक सेना के जवान ने ईवीएम में हेरफेर करने के लिए 2.5 करोड़ रुपये की मांग की। पुलिस ने इस मामले में महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर शहर में सेना के एक जवान को गिरफ्तार कर लिया है
क्रांति चौक पुलिस थाने में एक मामला दर्ज
पुलिस आयुक्त मनोज लोहिया ने पत्रकारों को बताया, ‘‘आरोपी पर काफी कर्ज है। उसने अपना कर्ज उतारने के लिए यह चाल चली। वह मशीन (EVM) के बारे में कुछ नहीं जानता। हमने उसे गिरफ्तार कर लिया है और यहां क्रांति चौक पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया है।’’ एक अन्य अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 511 (अपराध करने की कोशिश) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में पाथर्डी का रहने वाला है और वह जम्मू कश्मीर के उधमपुर में तैनात था।
बातचीत के बाद 1.5 करोड़ में सौदा हुआ तय
पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम करीब चार बजे आरोपी ने यहां एक बस स्टैंड के समीप एक होटल में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता अंबादास के छोटे भाई राजेंद्र दानवे से मुलाकात की। अधिकारी ने बताया कि बातचीत के बाद 1.5 करोड़ रुपये में सौदा तय हुआ। अंबादास दानवे द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना के आधार पर सादे कपड़ों में पुलिस के एक दल को भेजा गया और आरोपी को राजेंद्र दानवे से एक लाख रुपये लेते वक्त रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
‘EVM में हेरफेर कर वोट बढ़ा दूंगा’
आरोपी का नाम मारुति ढाकने है और वह महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के पाथर्डी का रहने वाला है। 42 वर्षीय आरोपी ने कथित तौर पर एक चिप के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में हेरफेर करने के लिए शिवसेना नेता से पैसे की मांग की थी। साथ ही उसने दावा किया कि इससे एक विशेष उम्मीदवार को अधिक वोट पाने में मदद मिली है। राज्य विधान परिषद में विपक्ष के नेता दानवे ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई।
1.5 करोड़ में तय हुई थी डील
दरअसल, मंगलवार शाम करीब 4 बजे आरोपी ने यहां केंद्रीय बस स्टैंड के पास एक होटल में सेना (यूबीटी) नेता के छोटे भाई राजेंद्र दानवे से मुलाकात की। बातचीत के बाद सौदा 2.5 की जगह 1.5 करोड़ रुपये में तय हुआ।अंबादास दानवे द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर सिविल ड्रेस में एक पुलिस टीम पहले ही होटल पर भेज दी गई थी।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को उस समय रंगे हाथ पकड़ लिया, जब वह राजेंद्र दानवे से टोकन राशि के रूप में एक लाख रुपये ले रहा था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सेना जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में तैनात है।
भारी कर्ज के कारण चली थी ऐसी चाल
पुलिस आयुक्त मनोज लोहिया ने बताया कि आरोपी पर भारी कर्ज है। उसने अपना कर्ज उतारने के लिए यह चाल चली थी। वह मशीन (ईवीएम) के बारे में कुछ नहीं जानता। हमने उसे गिरफ्तार कर लिया है और यहां क्रांति चौक पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 511 (अपराध करने का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है।


